कर्नाटक Live: अफसरों से बोले कुमारस्वामी- अगली सरकार भी स्थिर नहीं होगी
बेंगलुरु। दो हफ्ते से अधिक जारी सियासी उठापटक के बाद मंगलवार को कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस के गठबंधन वाली सरकार गिर गई। मंगलवार शाम विधानसभा में विश्वास मत पर वोटिंग में कुमारस्वामी सरकार के पक्ष में 99 और उनके खिलाफ 105 वोट पड़े। इस तरह, फ्लोर टेस्ट के दौरान एचडी कुमारस्वामी अपनी सरकार बचाने में असफल रहे। विधानसभा स्पीकर ने फ्लोर टेस्ट की नई डेडलाइन मंगलवार शाम 6 बजे तक की रखी थी। जबकि सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को बीजेपी के पर्यवेक्षक बेंगलुरु जाएंगे जो विधायक दल की बैठक में भी शामिल होंगे।

पढ़ें, पल-पल का अपडेट
LIVE Feed
कर्नाटक मामले पर मायावती का ट्वीट- बीजेपी ने संवैधानिक मर्यादाओं को ताक़ पर रखने के साथ-साथ जिस प्रकार से सत्ता व धनबल का इस्तेमाल करके विपक्ष की सरकार को गिराने का काम किया है वह भी लोकतंत्र के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज रहेगा। इसकी जितनी भी निन्दा की जाए वह कम है












Click it and Unblock the Notifications