कर्नाटक: कांग्रेस ने पुलिस में की शिकायत, भाजपा विधायक ने किया हमारे एमएलए का अपहरण
कर्नाटक: कांग्रेस ने की विधायक के अगवा होने की शिकायत पुलिस में की शिकायत, भाजपा विधायक ने कर लिया
बेंगलुरू। कर्नाटक कांग्रेस ने बुधवार शाम को अचानक रिजॉर्ट से गायब हुए और फिलहाल मुंबई के एक अस्पताल में इलाज कर रहे अपने विधायक श्रीमंत पाटिल के अगवा होने की शिकायत पुलिस से की है। कांग्रेस की तरफ से पुलिस कमिश्नर को लिखा गया है। इसमें कहा गया है कि हमारे विधायक पाटिल को विश्वास मत के दौरान सदन में हाजिर होने से रोकने के लिए अगवा किया गया है। इसके पीछे भाजपा विधायक लक्ष्मण सावधी हैं क्योंकि चेन्नई एयरपोर्ट पर पाटिल को साध्वी के साथ देखा गया और फिर अचानक अस्पताल से उनकी तस्वीरें आईं। कांग्रेस की चिट्ठी में कहा गया है कि पाटिल को जबरदस्ती लेकर जाया गया है।
इससे पहले श्रीमंत पाटिल के बीमार होने को लेकर सदन में हंगामा हो गया। स्पीकर ने विधायक की बीमारी की खबरों पर उनके स्वास्थ्य की रिपोर्ट मांगी है। वहीं कांग्रेस ने कहा है कि विधायक को कुछ नहीं हुआ है ये सब भाजपा की एक चाल है। बता दें कि गुरुवार को जेडीएस-कांग्रेस का सरकार का बहुमत परीक्षण होना था हालांकि इसे शुक्रवार के लिए टाल दिया गया है।
Karnataka Congress writes to Bengaluru Police over 'abduction of Congress MLA, Shrimant Patil in order to defeat trust vote.'Letter states,'Prima facie, Laxman Savadhi, BJP MLA has either abducted/unlawfully restrained, by which illegally depriving his (S Patil) physical freedom' pic.twitter.com/D6JE20nX82
— ANI (@ANI) July 18, 2019
विधानसभा की कार्यवाही के दौरान स्पीकर रमेश कुमार ने कहा कि श्रीमंत पाटिल की तरफ से जो चिट्ठी भेजी गई है, उसमें ना तारीख लिखी है ना ही कोई लेटरहेड है। ऐसे में वह किस तरह इस कागज पर भरोसा कर सकते हैं। कुमार कहा कि मैं किस तरह का स्पीकर होउंगा अगर मैं उस दस्तावेज के साथ आगे बढ़ता हूं जिसमें मेरे पास कोई तारीख या लेटरहेड नहीं है। स्पीकर ने कर्नाटक के गृहमंत्री को कहा कि तस्वीरों में हमने देखा है कि विधायक स्टैचर पर हैं। ऐसे में वो विधायक के परिवार से बात करें और मुझे रिपोर्ट दें। गृहमंत्री एमबी पाटिल को उन्होंने कहा कि क्या मामला इस बारे में कल जानकारी दें। स्पीकर ने विधायक की सुरक्षा भी पुख्ता करने को कहा है।
कांग्रेस के विधायक श्रीमंत पाटिल मुंबई के सेंट जार्ज हॉस्पिटल में इलाज करा रहे हैं। उन्हें कथित तौर पर सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वो बुधवार शाम अचानक रिजॉर्ट से गायब हो गए थे।
कर्नाटक: कांग्रेस के बीमार विधायक पर स्पीकर ने गृहमंत्री से मांगी रिपोर्ट