कर्नाटक से कांग्रेस विधायक का सड़क हादसे में निधन

Recommended Video

    Karnataka Congress MLA Sidhu Nyama Gowda का Road Accident में निधन | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। कर्नाटक से कांग्रेस विधायक सिद्दू न्याम गौड़ा का आज सड़क हादसे में निधन हो गया है। यह सड़क हादसा उस वक्त हुआ जब सिद्दू न्यामा गौड़ा गोवा से सबगलकोट जा रहे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई, जिसमे उनका निधन हो गया। यह सड़क हादसा तुलसीगेरी के करीब हुआ है। आपको बता दें कि हाल ही में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे, जिसमें गौड़ा को जीत मिली थी। सिद्दू न्यामा गौड़ा प्रसाद की उम्र 63 वर्ष थी, वह कई बार विधायक रह चुके हैं। उनकी पत्नी बिमप्पा न्यामा गौड़ा गृहणी हैं।

    siddu gowda

    आपको बता दें कि गौड़ा ने भाजपा और जेडीएस उम्मीदवार को हराकर जमखंडी विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी। उनके खिलाफ जेडीएस उम्मीदवार सदाशिव कलाल और भाजपा उम्मीदवार श्रीकांत कुलकर्णी मैदान में थे। चुनाव के दौरान दायर शपथ पत्र के अनुसार गौड़ा की शिक्षा 12वीं तक ही थी। उनकी कुल संपत्ति 97342544 रुपए थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+