दिग्गज कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराए गए भर्ती
बेंगलुरु। कर्नाटक में कांग्रेस के दिग्गज नेता डीके शिवकुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल में बदलाव की शिकायत के बाद डॉक्टरों की सलाह पर बेंगलुरु के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत में सुधार की भी जानकारी मिल रही है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं डीके शिवकुमार हाल ही में जेल से छूटे हैं।
शुक्रवार रात करीब 9 बजे कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद बेंगलुरु के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुगर लेवल में बदलाव और ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। 23 अक्टूबर को दिल्ली हाईकोर्ट से डीके शिवकुमार को सशर्त जमानत मिली थी। शिवकुमार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 3 सितंबर को गिरफ्तार किया था।
Karnataka: Congress leader DK Shivakumar has been admitted to Apollo Hospital in Bengaluru, on suggestion of doctors following high blood pressure and variations in his sugar level. (File pic) pic.twitter.com/kaAgyd3zdf
— ANI (@ANI) November 1, 2019
कांग्रेस के 'संकटमोचक' कहे जाने वाले डीके शिवकुमार ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत के बाद बेंगलुरू पहुंचने के बाद कहा था कि वह कमजोर नहीं बल्कि और मजबूत हुए हैं और सरेंडर करने का सवाल ही नहीं है। उन्होंने ये भी कहा था कि वे न्याय के लिए लड़ते रहेंगे। शिवकुमार को 50 दिन की हिरासत के बाद दिल्ली उच्च न्यायालय से सशर्त जमानत पर तिहाड़ जेल से रिहा किया गया था।
इसे भी पढ़ें:- सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता, अशोक चव्हाण बोले- सही समय पर लेंगे फैसला