कर्नाटक नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस की बड़ी जीत, सत्ताधारी भाजपा को लगा तगड़ा झटका

बेंगलुरू, 1 मई: कर्नाटक में हुए निकाय चुनावों में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की है। वहीं राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा हैं। राज्य में 10 स्थानीय नगर निकायों के लिए हुए चुनावों में में से सात में कांग्रेस को जीत मिली है। दो निकायों में जनता दल (एस) को जीत मिली है। भाजपा को सिर्फ एक सीट पर ही जीत हासिल हो सकी है।

Karnataka congress Big win urban local body eelctions emerged single largest party

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने ट्वीट कर लिखा, 10 नगर निकायों में हुए चुनाव में कांग्रेस को सात पर शानदार जीत मिली है। बीजेपी को सिर्फ एक जगह पर जीत मिली है। कुल मिलाकर निकाय चुनावों में कांग्रेस को 119 सीटें मिली हैं। जेडीएस को 67 सीटों पर और बीजेपी को 56 सीटों पर जीत मिली है। डीके ने आगे कहा कि राज्य के लोगों ने कांग्रेस पार्टी में अपना विश्वास जताया है, इसके लिए मैं सभी का धन्यवाद करता हूं। बीजेपी की हार उसके खराब शासन के लिए लोगों की ओर से दी गई चोट है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने राज्य के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से अपील की है कि देश मे कोरोना महामारी को देखते हुए किसी भी तरह का जश्न इस जीत को लेकर ना मनाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना की इस आपात स्थिति में लोगों की मदद करें, यही जीत के लिए लोगों का धन्यवाद करने का सबसे बेहतर तरीका है।

विधानसभा में नेता विपक्ष सिद्धारमैया ने भी निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए प्रदेश की जनता का धन्यवाद करते हुए भाजपा को निशाने पर लिया है। सिद्धारमैया ने कहा किइन नतीजों से साफ है कि बीजेपी ने जनादेश खो दिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कोरोना के वक्त में बीजेपी सरकार ने असंवेदनशीलता और लापरवाही से काम किया है, उसी का गुस्सा नतीजों में दिखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+