कर्नाटक: CM येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव एनआर संतोष ने कथित तौर पर नींद की गोलियों का मात्रा से अधिक सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

उन्हें बंगलूरू के रमैया मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा "मैं उनके परिवार के सदस्यों से बात करूंगा। मुझे नहीं पता कि इसके पीछे क्या कारण है। वह अब स्थिर हैं। चिंता की कोई बात नहीं है।"
लिस के मुताबिक, संतोष बुरु के डॉलर्स कॉलोनी स्थित अपने आवास पर थे। वह नींद की गोली खाकर जान देने की कोशिश की। शाम को घर वालों ने उन्हें रीडिंग हॉल में अचेत अवस्था में देखा था। इसके बाद उन्हें बेंगलुरु के रमैया मैमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
सचिव संतोष सीएम येदियुरप्पा के करीबी समझे जाते हैं। बताया जाता है कि उन्होंने राज्य में ऑपरेशन कमल में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। संतोष को इस साल मई में येदियुरप्पा के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था।
इस राज्य में 2 दिसंबर से रेलवे चलाएगी 54 ट्रेनें, रेल मंत्री ने खुद दी जानकारी