कांग्रेस का नया दांव, दलित के लिए CM पद छोड़ने को तैयार सिद्धारमैया

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे 15 मई को आएंगे, लेकिन नतीजे आने से पहले ही कांग्रेस ने राजनीतिक समीकरण बैठाने के लिए तोड़-जोड़ की राजनीति शुरू कर दी है। नतीजे आने से दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वो किसी दलित नेता के लिए अपनी पद छोड़ सकते है। 'टीवी 9' कन्नड़ की रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धारमैया ने कहा कि वो किसी दलित के लिए सीएम पद का त्याग करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यदि हाईकमान किसी दलित नेता को सीएम पद पर बिठाना चाहती है तो वो मुख्यमंत्री का पद छोड़ने को तैयार हैं।

 Karnataka CM Siddaramaiah says I am ready to sacrifice CMs post for a Dalit, reports Tv9 Kannada.

सिद्धारमैया का ये बयान पार्टी के बड़ा दांव के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल मतदान के बाद आए एग्जिट पोल में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। ऐसे में जेडीएस कर्नाटक में किंगमेकर की भूमिका निभा सकता है। कांग्रेस ने जेडीएस को अपने खेमे में करने के लिए ये दांव चला है, क्योंकि जेडीएस सिद्धारमैया के नाम पर कांग्रेस को कभी समर्थन नहीं देगी। ऐसे में पार्टी ने अपनी स्थिति साफ कर दी है को समझौता करने के मूड में हैं।

आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा की ओर से पहले से ही इस बात के संकेत दिए जा चुके है। ऐसे में कांग्रेस सही मौके का फायदा उठाने की तैयारी में है। हालांकि देवगौड़ा ने कहा था कि वो किसी भी चीज को स्वीकार करने या खारिज करने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में सिद्धारमैया का ये बयान कांग्रेस की ओर से जेडीएस को गणबंधन के लिए आमंत्रण के तौर पर देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+