कर्नाटक: कुमारस्वामी को मिले 11 पोर्टफोलियो, डीके शिवकुमार को मिला सिंचाई विभाग
बेंगलुरु। कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस की गठबंधन सरकार में मंत्रीमंडल के बंटबारे को लेकर काफी समय से खींचतान चल रही थी। जिसके बाद पार्टी के सीनियर नेताओं को बीच में आकर पोर्टफोलियो का बंटबारा करना पड़ा था। इसी बीच ये भी खबरें आ रही थीं कि कांग्रेस के विधायक विभागों के लेकर खुश नहीं हैं। शुक्रवार को जारी की गई लिस्ट के मुताबिक सीएम कुमारस्वामी के वित्त मंत्रालय समेत 11 विभाग मिले हैं।

वहीं कांग्रेस धड़े के डिप्टी सीएम जी परमेश्वर को गृह मंत्रालय मिला लेकिन खुफिया विभाग नहीं दिया गया है। वहीं कांग्रेसी नेता डीके शिवकुमार को प्रमुख और मध्यम सिंचाई विभाग और परिवार और कल्याण विभाग दिया गया है। चडी कुमारस्वामी के भाई एचडी रेवन्ना को पीडब्ल्यूडी विभाग दिया गया है। कुमारस्वामी ने अपने पास कैबिनेट अफेयर्स, फाइनेंस और एक्साइज, इंटेलिजेंस विंग, एनर्जी डिपार्टमेंट, इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट डिपार्टमेंट जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय रखे हैं।














Click it and Unblock the Notifications