कुमारस्वामी ने खुद को कर्नाटक का सीएम बनाए जाने पर किया बड़ा खुलासा

बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने खुद को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर सफाई देते हुए कहा कि मेरे पिता नहीं चाहते थे कि मैं मुख्यमंत्री बनूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मुझे इस बात के लिए तैयार किया कि मैं गठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री बनूं। कुमारस्वामी ने कहा जब चुनाव के नतीजे घोषित हुए और कांग्रेस ने मेरे पिता एचडी देवेगौड़ा से संपर्क किया तो उन्होंने कांग्रेस से कहा था कि वह मुख्यमंत्री का पद अपने पास रखें। लेकिन कांग्रेस ने इस बात पर जोर दिया कि मैं मुख्यमंत्री का पद अपने पास रखूं और सरकार का नेतृत्व करूं।

hd kumaraswami

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे पिता ने कांग्रेस के नेताओं से कहा कि मेरा दो बार दिल का ऑपरेशन हो चुका है और मेरी तबियत ठीक नहीं है, उन्होंने कहा था कि कांग्रेस मुख्यमंत्री का पद अपने पास रखे, लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने मुझे मुख्यमंत्री बनाए जाने पर दबाव दिया। मुझे इस बात का डर था कि विधानसुधा में मैं मिडलमैन की तरह सरकार चलाउंगा। मैंने पहले ही सुना था कि कैसे मिडलमैन अधिकारियों तक 10 करोड़ रुपए पहुंचाता है, मुझे इन परिस्थितियों में सरकार चलाने का भय था, मैंने इस बाबत अपने पिता से चिंता जाहिर की थी, इसके बाद मेरे पिता ने कांग्रेस के नेताओं से मेरी बात को आगे रखा था।

सिद्धारमैया ने कहा कि मेरा लोगों की सेवा करने के अलावा कुछ भी करने की अभिलाषा नहीं है, मैं पैसा नहीं कमाना चाहता हूं और ना ही कुछ बनना चाहता हूं। मुझे नहीं पता है कि मैं कबतक जिंदा रहुंगा, लेकिन अब मैंने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, मैं सरकार को चलाउंगा और इस बात को सुनिश्चित करुंगा कि सरकार बेहतर तरह से चले। उन्होंने कहा कि मैं भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए मैं पूरी तरह से संकल्पित हूं, मैं चरणबद्ध तरीके से इसे खत्म करुंगा। एक साथ भ्रष्टाचार को खत्म नहीं किया जा सकता है, अगर एक साथ मैं यह करना शुरू कर देता हूं तो मैं अपना पद खो दुंगा

इसे भी पढ़ें- प्रणब मुखर्जी को इफ्तार पार्टी का न्योता नहीं दिए जाने की खबर पर कांग्रेस ने दिया ये जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+