सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिले कुमारस्वामी, कैबिनेट पर चर्चा कल
नई दिल्ली। कर्नाटक के भावी मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्होंने राहुल गांधी के आवास पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान सोनिया गांधी भी वहां मौजूद थी। राहुल गांधी के आवास पर जेडीएस के दानिश अली और कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। उन्होंने सोनिया और राहुल गांधी को 23 मई को शपथ समारोह में आमंत्रित किया और दोनों नेताओं ने इस दौरान आगे की रणनीति तैयार की। राहुल और कुमारस्वामी के बीच कैबिनेट में मंत्रिपद को लेकर बाचतीच हुई।

येदुरप्पा की सरकार गिराने के बाद 23 मई को कुमारस्वामी मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। ऐसे में अब बहुमत साबित करने की चुनौती जेडीएस के सामने है। इसी को लेकर कुमारस्वामी दिल्ली में देरा जमाए हुए हैं। अब कांग्रेस-जेडीएस एक नए फॉर्मूले पर विचार कर रही हैं।
राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मैं गांधी परिवार के प्रति अपना सम्मान जताना चाहता था। मैंने दोनों से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। दोनों शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राजी हो गए। उन्होंने कहा कि कैबिनेट को लेकर कल बैठक होगी, जहां हर मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।
इससे पहले कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि दोनों नेता बैठक के दौरान आगे की रणनीति तैयार करेंगे । दोनों के बीच कैबिनेट और मंत्रिपद को लेकर विचार विमर्श होगा।












Click it and Unblock the Notifications