सीएम पद की शपथ से पहले दिल्ली में मायावती से मिले कुमारस्वामी

नई दिल्ली। कर्नाटक के सीएम पद की शपथ लेने से पहले जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी दिल्ली पहुंचे हैं। यहां उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में कुमारस्वामी ने बीएसपी सुप्रीमो को शपथ समारोह में आमंत्रित किया है। कुमारस्वामी ने अपने शपथ ग्रहण में प्रमुख क्षेत्रीय दलों के प्रमुखों को आमंत्रित करने की योजना बनाई है, इसी कड़ी में दिल्ली में उन्होंने मायावती से मुलाकात की है।

दिल्ली में कुमारस्वामी, बीएसपी चीफ से की मुलाकात

दिल्ली में कुमारस्वामी, बीएसपी चीफ से की मुलाकात

कर्नाटक में चुनाव नतीजों के बाद चले सियासी हंगामे के बाद अब कांग्रेस-जेडीएस की चुनाव बाद हुए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। 23 मई को जेडीएस नेता कुमारस्वामी सीएम पद की शपथ लेंगे। इस शपथ समारोह से पहले कुमारस्वामी दिल्ली पहुंचे हैं। यहां उनकी मुलाकात कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से होगी। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में मंत्रिमंडल के मुद्दे पर आखिरी फैसला होगा।

कर्नाटक चुनाव में बीएसपी-जेडीएस में हुआ था चुनाव पूर्व गठबंधन

कर्नाटक चुनाव में बीएसपी-जेडीएस में हुआ था चुनाव पूर्व गठबंधन

कांग्रेस पार्टी के आला नेताओं से मुलाकात के पहले कुमारस्वामी ने बीएसपी अध्यक्ष मायावती से मुलाकात की है। इस दौरान पार्टी के कई नेता मौजूद थे। दरअसल कर्नाटक में कुमारस्वामी की पार्टी जेडीएस और मायावती की बीएसपी ने चुनाव पूर्व गठबंधन किया था।

कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन में मायावती ने निभाया खास रोल

कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन में मायावती ने निभाया खास रोल

कर्नाटक चुनाव में जेडीएस-बीएसपी गठबंधन का फायदा भी देखने को मिला। जहां मायावती की पार्टी ने 25 साल बाद कर्नाटक में एक सीट जीतने में कामयाबी हासिल की। वहीं कर्नाटक चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस-जेडीएस के बीच हुए गठबंधन में भी मायावती ने अहम रोल निभाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+