karnataka chunav result 2023: चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों में कांग्रेस बहुत आगे निकली

karnataka chunav result 2023: कर्नाटक में चुनाव आयोग की ओर से जो आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरती नजर आ रही है। पार्टी पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ रही है।

Congress

karnataka chunav result 2023 कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के बाद मतों की गणना चल रही है। अलग-अलग न्यूज चैनल रुझान को दिखा रहे हैं। लेकिन चुनाव चुनाव आयोग की वेबसाइट ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार कांग्रेस निर्णायक बढ़त की ओर आगे बढ़ती दिख रही है।

चुनाव आयोग की ओर से जो आधिकारिक जानकारी दी गई है उसके अनुसार अभी तक कुल 214 सीटों पर रुझान सामने आ चुके हैं। चुनाव आयोग के अनुसार कांग्रेस 110 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा 74 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं जेडीएस 25 सीटों पर आगे चल रही है।

eci

जिस तरह से कांग्रेस कर्नाटक के चुनाव में बढ़त बनाती नजर आ रही है उसके बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में जश्न शुरू हो गया है। दिल्ली, कर्नाटक में कांग्रेस कार्यालय में जश्न शुरू हो गया है, ढोल-नगाड़े बज रहे हैं, आतिशबाजी चल रही है।

कांग्रेस पार्टी को पूरा भरोसा है कि वह प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। वहीं भारतीय जनता पार्टी को अभी भी उम्मीद है कि अगले कुछ घंटों में नंबर बदल सकते हैं। जबकि जेडीएस की बात करें तो पार्टी के मुखिया एचडी कुमारस्वामी को भरोसा है कि वह किंगमेकर बनकर सामने आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+