Karnataka Chunav Result 2023: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM को क्या मिली कर्नाटक में एंट्री?
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में मुस्लिम आरक्षण का मुद्दा छााया रहा। ऐसे में ये जानना होगा कि हैदराबाद में जन्मींं असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के उम्मीदवारों को कर्नाटक में क्या जीत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं?

Karnataka Chunav Result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए हालांकि मतगणना अभी जारी है लेकिन कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनना अब पूरी तरह से तय हो चुका है। इसकी वजह है कि कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस 129 सीटों पर आगे चल रही है।
वहीं सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी का बड़ा बुरा हाल है क्योंकि महज 66 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। कांग्रेस जिसने मुसलमानों का चार प्रतिशत आरक्षण बहाल करने का चुनावी वादा किया था, वो रंग लाया, मुस्लिम बहुल्य सीटों पर कांग्रेस को जबरदस्त जीत मिलती नजर आ रही है।
याद रहे असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) ने भी कर्नाटक चुनाव में अपने उम्मीदवारों को उतारा था। जानिए क्या ओवैसी की पार्टी को किसी सीट पर जीत मिली या नहीं?
ओवैसी ने कर्नाटक विधानसभा चुनव में अपनी पार्टी के 25 उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा था। जिनके लिए ओवैसी ने चुनाव प्रचार भी किया था लेकिन किसी भी सीट पर ओवैसी के उम्मीदवारों को जीत हासिल नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications