Karnataka Cabinet: कर्नाटक कैबिनेट में आज फेरबदल, 20 नए मंत्री लेंगे शपथ, किस-किस नेता को मिली जगह?

Karnataka Cabinet Expansion: कर्नाटक की राजनीति में आज (03 अगस्त) बड़ा दिन माना जा रहा है। कांग्रेस सरकार के लंबे समय से चर्चा में रहे कैबिनेट विस्तार पर आखिरकार तस्वीर साफ होती दिख रही है। पार्टी हाईकमान ने 20 नए मंत्रियों के नामों को मंजूरी दे दी है। अब सबकी नजर शपथ ग्रहण समारोह पर है, जो शाम बेंगलुरु के लोक भवन में होने की संभावना है।

दिलचस्प बात यह है कि आखिरी समय तक नामों को लेकर सस्पेंस बना रहा। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की दिल्ली में बैठक के बाद फाइनस लिस्ट राज्य नेतृत्व को भेजी जानी थी। सूत्रों का कहना है कि यह सूची सीलबंद लिफाफे में भेजी गई, जिससे आखिरी पल तक किसी को नामों की जानकारी नहीं मिल सकी।

Karnataka Cabinet Expansion

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण 03 अगस्त की शाम बेंगलुरु के लोक भवन में हो सकता है। हालांकि अगर आखिरी समय में किसी नाम पर सहमति नहीं बनती तो कार्यक्रम टल भी सकता है। लेकिन फिलहाल ऐसी संभावना कम बताई जा रही है। पहले कहा जा रहा था कि केसी वेणुगोपाल खुद लिस्ट लेकर बेंगलुरु पहुंचेंगे।

किन 20 नेताओं को मिली जगह?

  • पी. नरेंदरस्वामी (P. Narendraswamy)
  • शिवराजा तंगडागी (Shivaraja Tangadagi)
  • रुद्रप्पा लामाणी (Rudrappa Lamani)
  • के. एस. बसवंथप्पा (K. S. Basavanthappa)
  • बी. नागेंद्र (B. Nagendra)
  • टी. रघुमूर्ति (T. Raghumoorthy)
  • बी. ज़मीर अहमद खान (B. Zameer Ahmed Khan)
  • रिजवान अर्शद (Rizwan Arshad)
  • संतोष लाड (Santosh Lad)
  • मधु बंगारप्पा (Madhu Bangarappa)
  • पुट्टरंगशेट्टी (Putturangashetty)
  • मंकला वैद्य (Mankala Vaidya)
  • अजय सिंह (Ajay Singh)
  • एन. चलुवराय स्वामी (N. Cheluvaraya Swamy)
  • एम. शिवलिंगे गौड़ा (M. Shivalinge Gowda)
  • एच. सी. बालकृष्ण (H. C. Balakrishna)
  • गायत्री शांतगौड़ा (Gayathri Shanthegouda)
  • बसवराज रायरेड्डी (Basavaraj Rayareddi)
  • विजयानंद काशप्पनवर (Vijayanand Kashappanavar)
  • लक्ष्मण सवदी (Laxman Savadi)

कैसे तय हुई मंत्रियों की लिस्ट?

कैबिनेट विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष बी.के हरिप्रसाद ने अलग-अलग नामों की सूची कांग्रेस हाईकमान को भेजी थी। 03 अगस्त को दिल्ली में इन सभी नामों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके बाद अंतिम सूची पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी दी गई।

इसी बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को आधिकारिक पत्र भी जारी किया गया। 3 अगस्त 2026 की तारीख वाले इस पत्र में 20 मंत्रियों के नामों को मंजूरी देने की जानकारी दी गई है।

इन चार संवैधानिक पदों पर भी लगी मुहर

कैबिनेट विस्तार के साथ विधानसभा और विधान परिषद के चार अहम पदों के लिए भी नाम तय कर दिए गए हैं।

  • विधानसभा स्पीकर - जी. जी. पाटिल
  • विधानसभा डिप्टी स्पीकर - ए. एस. पोन्नन्ना
  • विधान परिषद चेयरपर्सन - सलीम अहमद
  • विधान परिषद डिप्टी चेयरपर्सन - उमाश्री

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+