कर्नाटक उपचुनाव: SC से राहत पाए 13 बागी विधायकों को BJP ने दिया टिकट, आज ही पार्टी में हुए थे शामिल
Recommended Video
बेंगलुरु। कर्नाटक उपचुनाव के लिए भाजपा ने कांग्रेस-जेडीएस के 13 बागी विधायकों को उम्मीदवार बनाया है। कुल 15 बागी विधायक गुरुवार सुबह ही बीजेपी में शामिल हुए थे। यहां चुनाव पांच दिसंबर को होना है। 9 दिसंबर को इसके नतीजे आएंगे। ये वही विधायक हैं जिन्हें अयोग्य घोषित करने का पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा था, लेकिन उन्हें उपचुनाव लड़ने की इजाजत दे दी थी। बता दें कि कुमारस्वामी सरकार से अचानक 17 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था।
जिसके बाद कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार गिर गई। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने इन बागी विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया। जिसके बाद इस फैसले को विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी ने एक आधिकारिक बयान जारी किया था, जिसमें कहा गया है कि राज्य के अयोग्य विधायक गुरुवार को सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं। बुधवार को सूत्रों ने बताया कि भाजपा राज्य के आगामी उप-चुनावों में अयोग्य कर्नाटक विधायकों को मैदान में उतार सकती है।
BJP announces names of 13 rebel MLAs(disqualified) as its candidates for the first list of assembly bypolls in Karnataka. The Congress-JDS rebel MLAs had joined BJP earlier today in Bengaluru. pic.twitter.com/wGpMiTaxB7
— ANI (@ANI) November 14, 2019
17 सीटों में से 15 पर उपचुनाव
सूत्रों ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित शीर्ष नेतृत्व ने अयोग्य ठहराए गए विधायकों को उनकी पूर्व की सीटों से मैदान में उतारने के लिए हरी झंड़ी दे दी। कथित तौर पर बुधवार को आयोजित एक उच्च-स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया, जिसमें राज्य के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।राज्य में उपचुनाव 5 दिसंबर को 17 सीटों में से 15 पर होंगे।