कर्नाटक: सीएम पद पर बने रहेंगे बीएस येदियुरप्पा, BJP प्रभारी अरुण सिंह ने इन अटकलों को किया खारिज

बेंगलुरु, 10 जून। कर्नाटक में सीएम बीएस येदियुरप्पा की मुश्किलों का अंत होता नहीं दिख रहा है, सत्ता से बेदखली की अटकलों के बीच अब बीजेपी के कुछ विधायक उनके खिलाफ खुलकर बोलने लगे हैं। इस बीच कर्नाटक की भाजपा इकाई के प्रभारी अरुण सिंह ने गुरुवार को उन अटकलों को खारिज कर दिया जिसमें कहा जा रहा था कि पार्टी के आलाकमान कर्नाटक में नेतृत्व में बदलाव पर विचार कर रहे हैं। अरुण सिंह ने यह भी कहा कि बीएस येदियुरप्पा ने अपनी क्षमता साबित कर दी है, राज्य के लिए एक सीएम और वह अपना कार्यकाल समाप्त होने तक बने रहेंगे।

Karnataka BS Yediyurappa will continue as CM BJP in-charge Arun Singh dismisses speculation

गौरतलब है कि कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा को सीएम पद से हटाए जाने की सुगबुगाहट तब शुरू हुई थी जब बीजेपी के सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन का फैसला उस समय लिया गया जब असंतुष्ट नेताओं ने लगातार बीएस येदियुरप्पा के शीर्ष अधिकारियों के साथ शासन करने की शैली के मुद्दे पर उठाए। इस बीच अरुण सिंह बेंगलुरु पहुंचें हैं, वहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और रिपोर्ट लेकर लौटेंगे। राज्य के भीतर पार्टी में फूट की अफवाहों के बीच अरुण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी सलाह दी कि विधायकों को खुलकर बयान देने से बचना चाहिए। असंतुष्ट नेता शीर्ष नेतृत्व से बात कर सकते हैं।

Recommended Video

    BS Yediyurappa का बड़ा बयान, कहा- जिस दिन पार्टी आलाकमान कहेगा उस दिन दूंगा Resign | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: कर्नाटक सरकार ने 14 जून तक बढ़ाया लॉकडाउन, इस जिले में 21 जून तक रहेगी तालाबंदी

    बता दें कि कर्नाटक भाजपा में इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा है, बीते दिनों असंतोष की खबरें और बीएस येदियुरप्पा की बेदखली की खबरों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी थी। खुद येदियुरप्पा ने भी कह दिया था कि आलाकमान जब कहेगा वह हट जाएंगे। इन सभी अटकलों को खारिज करते हुए अरुण सिंह ने उनके शासन करने की शैली की तारीफ की। उन्होंने कहा, कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे। वे अच्छा काम कर रहे हैं। केंद्र के नेतृत्व पर प्रदेश के नेतृत्व का पूरा भरोसा है। वे उनसे मार्गदर्शन लेते हैं। येदियुरप्पा ने कुछ गलत नहीं बोला। उनके इस्तीफे के बारे में कोई चर्चा नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+