क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Karnataka Live: सीएम पद की शपथ लेने के बाद बोले येदियुरप्पा, सोमवार को सुबह 10 बजे साबित कर देंगे बहुमत

Google Oneindia News

नई दिल्ली। बीएस येदियुरप्पा कर्नाटक के नए सीएम बन गए हैं। उन्होंने चौथी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की 14 महीने पुरानी सरकार गिरने के बाद शुक्रवार सुबह उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। जिसके बाद राज्यपाल ने शाम करीब साढ़े छह बजे उनको पदे और गोपनीयता की शपथ दिलाई। येदियुरप्पा को 31 जुलाई तक विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा।

सीएम पद की शपथ लेने के बाद बोले येदियुरप्पा

ये भी पढ़ें: कर्नाटक: स्‍पीकर ने दो कांग्रेस और एक निर्दलीय विधायक को अयोग्‍य करार दियाये भी पढ़ें: कर्नाटक: स्‍पीकर ने दो कांग्रेस और एक निर्दलीय विधायक को अयोग्‍य करार दिया

पढ़ें, पल-पल का अपडेट

Newest First Oldest First
8:07 PM, 26 Jul

येदियुरप्पा ने कहा है कि अगर जरूरी हुआ तो वो शनिवार को दिल्ली जाकर अमित शाह से मिलेंगे और फिर अपनी कैबिनेट बनाएंगे।
8:06 PM, 26 Jul

बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि स्टेट कैबिनेट पर फैसला वो भाजपा आलाकमान से बातचीत के बाद करेंगे।
8:00 PM, 26 Jul

बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि विधानसभा में बहुमत उनके पास है। वो सोमवार (29 जुलाई) को सुबह 10 बजे ही बहुमत साबित कर देंगे। और इसके बाद फाइनेंस बिल पास करेंगे।
7:59 PM, 26 Jul

सीएम पद की शपथ लेने के बाद बीएस येदियुरप्पा ने राज्य के लोगों का धन्यवाद किया है। कर्नाटक सीएम ने कहा कि वो लोगों के लिए काम करेंगे।
7:20 PM, 26 Jul

येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण से कांग्रेस ने दूरी बनाई। पार्टी ने कहा, भ्रष्टाचार के प्रतीक और जेल में रह चुके बीएस येदियुरप्पा ने अपनी बेहतरीन खरीद-फरोख्त का इस्तेमाल करते हुए लोकतंत्र को पलटा और सत्ता में आ गए।
7:11 PM, 26 Jul

येदियुरप्पा ने फिलहाल अकेले ही शपथ ली है। बताया जा रहा है कि फ्लोर टेस्ट के बाद उनके मंत्री शपथ लेंगे।
6:57 PM, 26 Jul

राज्यपाल वजुभाई वाला ने येदियुरप्पा को एक सप्ताह के अंदर विधानसभा में बहुमत साबित करने को कहा है। 31 जुलाई तक उनको बहुमत साबित करना होगा।
6:45 PM, 26 Jul

बीएस येदियुरप्पा चौथी बार कर्नाटक के सीएम बने हैं। राजभवन में राज्यपाल वजुभाई वाला ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
6:38 PM, 26 Jul

बीएस येदियुरप्पा ने सीएम पद की शपथ ले ली है। हरे शॉल में ली उन्होंने सीएम पद की शपथ ली।
6:29 PM, 26 Jul

कांग्रेस से निष्कासित विधायक रोशन बेग भी येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण में पहुंचे हैं।
6:17 PM, 26 Jul

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा चौथी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के लिए राजभवन पहुंच चुके हैं।
6:13 PM, 26 Jul

भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि आज कोई मंत्री शपथ नहीं लेगा।
6:10 PM, 26 Jul

बीएस येदियुरप्पा राजभवन पहुंच गए हैं। कुछ देर में शपथ ग्रहण शुरू होगा।
6:02 PM, 26 Jul

येदियुरप्पा कुछ ही देर में शपथ ग्रहण के लिए राजभवन पहुंचने वाले हैं।
5:52 PM, 26 Jul

बीएस येदियुरप्पा मल्लेश्वर मंदिर में पूजा के बाद राजभवन के लिए चल दिए हैं।
5:50 PM, 26 Jul

बीएस येदियुरप्पा के पुत्र विजयेंद्र राजभवन पहुंच गए हैं। येदियुरप्पा भी कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए पहुंचने वाले हैं।
5:49 PM, 26 Jul

भाजपा नेता सुरेश कुमार ने कहा है कि कांग्रेस और जेडीएस नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना चाहिए।
5:40 PM, 26 Jul

सीएम पद की शपथ लेने से पहले येदियुरप्पा बेंगलुरू के कुडू मल्लेश्वरा मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की।
5:14 PM, 26 Jul

भाजपा दफ्तर पहुंचे बीएस येदियुरप्पा। करीब एक घंटे बाद छह-सवा छह बजे येदियुरप्पा सीएम पथ की शपथ लेंगे।
5:13 PM, 26 Jul

बीएस येदियुरप्पा अपने घर से निकल गए हैं। वो भाजपा के दफ्तर जाएंगे और इसके बाद शपथ लेंगे।
1:18 PM, 26 Jul

येदुरप्पा शाम 6 बजे चौथी बार कर्नाटक के सीएम पद की लेंगे शपथ
12:14 PM, 26 Jul

कर्नाटक बीजेपी नेता शोभा- आज बीएस येयुरप्पा ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है, पार्टी आलाकमान ने उनका समर्थन किया है। विधानसभा में संख्या कोई समस्या नहीं है, बागी विधायक अपने रुख पर कायम हैं और यदि वे भाजपा में शामिल होना चाहते हैं, तो हम उनका स्वागत करेंगे
11:45 AM, 26 Jul

31 जुलाई को विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे बीएस येदुरप्पा
11:00 AM, 26 Jul

राज्यपाल से मुलाकात कर बीएस येदियुरप्पा ने 105 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा
10:41 AM, 26 Jul

राज्यपाल से मुलाकात के बीएस येदुरप्पा बोले- शाम 6:15 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा
10:26 AM, 26 Jul

येदुरप्पा को चुना गया था बीजेपी विधायक दल का नेता, सरकार बनाने का दावा लेकर पहुंचे हैं राज्यपाल के पास
10:22 AM, 26 Jul

तमाम कोशिशों के बाद भी बागी विधायक अपनी जिद पर अड़े रहे और नहीं लिया था इस्तीफा वापस
10:22 AM, 26 Jul

स्पीकर ने कहा कि बाकी बागी विधायकों पर वे बाद में अपना फैसला देंगे, 16 बागी विधायकों के इस्तीफे के बाद आखिरकार गिर गई थी कुमारस्वामी सरकार
10:21 AM, 26 Jul

अयोग्य करार दिए गए विधायकों में कांग्रेस के रमेश एल जारकीहोली, महेश कुमाथल्ली और निर्दलीय विधायक आर शंकर शामिल हैं
10:21 AM, 26 Jul

कुमारस्वामी सरकार से समर्थन वापस लेने वाले तीन बागी विधायकों को विधानसभा स्पीकर केआर रमेश कुमार ने अयोग्‍य करार दिया था
READ MORE

Comments
English summary
karnataka: bs yediyurappa bjp government governor oath ceremony live updates
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X