कर्नाटक के भाजपा विधायक एन. मुनीरथना गिरफ्तार, ठेकेदार को धमकाने सहित अन्य आरोप लगे

Karnataka News: कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वरा ने रविवार को बताया कि भाजपा विधायक एन मुनीरथना को बीबीएमपी ठेकेदार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो मामलों में गिरफ्तार किया गया है। मुनीरथना बेंगलुरु में राजराजेश्वरी नगर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। मुनीरथना को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

मुनीरथना को शनिवार शाम को कोलार के मुलबागल स्थित नंगली गांव से गिरफ्तार किया गया था। उन पर बीबीएमपी ठेकेदार को रिश्वत के लिए परेशान करने, एक पूर्व पार्षद के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने, धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी और एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने जैसे आरोप लगे हैं।

BJP MLA Munirathna

शिकायतकर्ता ठेकेदार चेलुवरजू ने अपने और मुनीरथना के बीच हुई फोन पर बातचीत की एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की है। जिसमें पूर्व पार्षद और ठेकेदार के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की गई थी।

गृह मंत्री जी परमेश्वरा ने पत्रकारों को बताया कि मुनीरथना को रविवार सुबह न्यायालय में पेश किया गया और उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया। उन्होंने कहा कि जांच की जाएगी और देखते हैं आगे क्या होता है। उनकी आवाज के नमूने लिए जाएंगे और सत्यापन के लिए उन्हें फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजा जाएगा।

मुनीरथना ने शनिवार को जारी किए एक वीडियो बयान में इन आरोपों को झूठा बताया और इसे उनके खिलाफ साजिश करार दिया। राज्य भाजपा ने अनुशासनात्मक नियमों के उल्लंघन के लिए मुनीरथना को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसमें उन्हें पांच दिनों के भीतर पार्टी की अनुशासनात्मक समिति के समक्ष आरोपों का स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है।

बदले की राजनीति के आरोपों का खंडन करते हुए गृह मंत्री परमेश्वरा ने साफ किया कि यह कार्रवाई शिकायत के आधार पर और कानून के आधार पर की गई है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के साथ दुर्व्यवहार हुआ। उन्होंने शिकायत की है। कांग्रेस या किसी अन्य ने इसमें कोई भूमिका नहीं निभाई है। यदि शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होती तो यह आरोप लगाया जाता कि कोई कदम नहीं उठाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+