कर्नाटक के BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा गिरफ्तार, बेटे पर भी हुई थी कार्रवाई, रिश्वत लेने के आरोप

कर्नाटक के भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ये बड़ी कार्रवाई भ्रष्टाचार के आरोप की जांच कर रहे दल ने की।

 Madal Virupakshappa

कर्नाटक के भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा को सोमवार को लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एमएलए विरुपक्षप्पा के खिलाफ बेटे के जरिए रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। मामले में उनके बेटे केएएस अधिकारी प्रशांत मदल से पूछताछ के बाद ये बड़ी कार्रवाई की गई। इससे पहले पुलिस ने प्रशांत मदल को भी गिरफ्तार किया था।

विधायक मदल विरुपक्षप्पा ने अपने बेटे को रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड (KSDL) के अध्यक्ष का पद से इस्तीफा दे दिया था। मामले की जांच कर रही लोकायुक्त ने रिश्वत मामले में अब उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया है। ये कार्रवाई तुमकुर क्यासंद्रा टोल के पास की गई। पुलिस ने ये एक्शन तब लिया जब विधायक की मामले में जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी।

विरुपक्षप्पा दावणगेरे जिले के चन्नागिरी से विधायक हैं। इसके अलावा वे केएसडीएल के अध्यक्ष भी थे। ये कंपनी प्रसिद्ध मैसूर संदल साबुन बनाती है। लोकायुक्त के मुताबिक एक बिल पास कराने के लिए विधायक मदल ने 81 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। विरुपाक्षप्पा के बेटे प्रशांत एमवी को उनके कार्यालय में 40 लाख रुपये लेते हुए पकड़ा गया था। बाद में विरुपक्षप्पा के आवास से 7 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी भी जब्त की गई।

इससे पहले विधायक मदल विरुपक्षप्पा बेटे प्रशांत एमवी को 2 मार्च को इसी मामले में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन मानले में एमएलए मदल विरुपक्षप्पा मुख्य आरोपी थे। इससे पहले कर्नाटक हाईकोर्ट ने 5 लाख रुपये के निजी मुचलके पर अंतरिम अग्रिम जमानत दी थी। लेकिन अब कोर्ट ये जमानत याचिका खारिज कर दी, जिसे बाद उनका गिरफ्तारी से बचने का प्रयास विफल हो गया।

Recommended Video

    Atiq Ahmed के भाई Ashraf hmed के Mafia तेवर देखिए जरा... | UP Police | Naini Jail | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+