बीजेपी विधायक यत्नाल का विवादित बयान, 100 साल के वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी को बताया 'पाकिस्तानी एजेंट'

नई दिल्ली। भाजपा विधायक बीपी यत्नाल एक विवादित बयान देकर लोगों के निशाने पर आ गए हैं और इस वजह से मंगलवार को कर्नाटक विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ, जिसके बाद सदन की कार्रवाई स्थगित करनी पड़ी, दरअसल ही ही में बीपी यत्नाल ने स्वतंत्रता सेनानी एच. एस दोरेस्वामी को नकली स्वतंत्रता सेनानी और पाकिस्तानी एजेंट कहकर संबोधित किया था, जिसको लेकर विपक्ष ने हंगामा किया।

बीजेपी MLA ने स्वतंत्रता सेनानी को बताया पाकिस्तानी एजेंट

गौरतलब है कि स्वतंत्रता सेनानी दोरेस्वामी की उम्र करीब 100 साल है, सदन में अध्यक्ष के आसन के पास विपक्षी दलों की ओर से नारे लगाए जाने के बीच, मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का उत्तर भी दिया।

विपक्षी दलों ने विधायक यत्नाल की कड़ी आलोचना की

यत्नाल की इन टिप्पणियों के बाद विपक्षी दलों ने उनकी कड़ी आलोचना की, कांग्रेस यत्नाल की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की मांग कर रही है तो वहीं बीजेपी के कई नेता यत्नाल के समर्थन में उतर आए हैं, हंगामा इतना जबरदस्त हुआ कि पक्ष और विपक्ष दोनों आमने सामने भिड़ गए, जिसके चलते सदन कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित करनी पड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+