कर्नाटक: विधानसभा कल तक के लिए स्थगित,BJP विधायकों ने किया धरने का ऐलान

बेंगलुरु। कर्नाटक में पिछले कई दिनों से चला आ रहा सियासी संकट और गहरा गया है। आज ही विश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग की राज्यपाल की सलाह को अनसुना कर स्पीकर रमेश कुमार ने विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित की। गवर्नर वजुभाई वाला के लेटर पर स्पीकर से जवाब की मांग को लेकर बीजेपी के विधायकों ने रात भर विधानसभा में 'धरने' का किया ऐलान।

Karnataka Assembly trust vote BJP to hold overnight dharna inside Assembly No floor test today

येदुरप्पा ने कहा कि सदन में खाने और बिस्तर का इंतजाम किया जाएगा। महिला विधायक 9 बजे तक रहेंगी। पुरुष विधायक यहीं सोएंगे। जब तक विश्व मत पर फैसला नहीं हो जाता हम दिन और रात सदन में ही रहेंगे। सभी बीजेपी विधायक यहीं रहेंगे।

इससे पहले कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर रमेश कुमार ने गुरुवार शाम कहा कि राज्यपाल वजुभाई वाला ने उन्हें दिन के अंत तक विश्वास मत की प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। स्पीकर से राज्यपाल ने कहा कि विश्वास प्रस्ताव सदन में विचाराधीन है। मुख्यमंत्री से हर समय सदन का विश्वास बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है। दिन के अंत तक विश्वास मत पर विचार करें। कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर केआर रमेश कुमार ने विश्वासमत बहस के दौरान कहा कि मैं अगर बिना तारीख के लेटरहेड पर फैसला करूं, तो मैं किस तरह का स्पीकर कहलाऊंगा।

वहीं भाजपा नेता जगदीश शेट्टार ने कहा, सीएम ने आज विश्वासमत परीक्षण की तारीख तय की थी, लेकिन जैसे ही प्रस्ताव आगे बढ़ा, बहस शुरू हो गयी। सिद्धारमैया, कृष्णा गौड़ा और एचके पाटिल ने पॉइंट ऑफ ऑर्डर को आगे बढ़ाया। हमने राज्यपाल से निवेदन किया है कि स्पीकर को विश्वासमत पर बहस जारी रखने को कहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+