Karnataka Elections 2023: कर्नाटक के सभी विधानसभा क्षेत्र की लिस्ट हुई जारी, यहां देखें

कर्नाटक चुनाव के ऐलान से पहले चुनाव आयोग ने जारी की प्रदेश के सभी जिलों की विधानसभा क्षेत्र की लिस्ट, यहां देखिए।

KARNATAKA

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान किया जाएगा। ऐसे में चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने अपनी तमाम तैयारियों को पूरा कर लिया है। चुनाव आयोग की ओर से प्रदेश के सभी 31 जिलों में आने वाली विधानसभाओं की विस्तृत लिस्ट को भी जारी कर दिया गया है। ऐसे में किसी भी जिले में कितनी विधानसभा सीटें हैं और इन विधानसभा सीटों के नाम क्या हैं, इसकी अधिकृत जानकारी को चुनाव आयोग की ओर से जारी की गई लिस्ट में देखा जा सकता है। कर्नाटक के चीफ इलेक्टोरल अधिकारी की ओर से इस लिस्ट को जारी किया गया है। यहां पर देखिए हर विधानसभा क्षेत्र की लिस्ट

बता दें कि कर्नाटक में कुल 31 जिले हैं और इन 31 जिलों में कुल 224 विधानसभा की सीटें हैं। ऐसे में किस भी दल को प्रदेश में अपनी सरकार का गठन करने के लिए 113 सीटों पर जीत दर्ज करनी होगी। मौजूदा समय की बात करें तो प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। इस बार के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। दोनों ही दल सरकार बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार हैं। कर्नाटक का चुनाव कई मायनों में काफी अहम है। सबसे बड़ी बात यह है कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले किसी बड़े राज्य में दोनों दलों की यह सीधी टक्कर होने जा रही है। लिहाजा 2024 के चुनाव से पहले यह चुनाव काफी अहम हो जाता है और राष्ट्रीय राजनीति पर इसका असर सीधे तौर पर देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+