कर्नाटक: 16 साल के संघर्ष के बाद ट्रांसजेंडर अक्कई पद्मशाली ने की पहली बार वोटिंग
अक्कई पद्मशाली ने फेसबुक पर लिखा है' दोस्तों 16 साल बाद मैंने पहली बार वोटिंग की है।
नई दिल्ली। कर्नाटक में नई सरकार बनाने के लिए वोटिंग चल रही है। सुबह से कई दिग्गजों ने वोटिंग की। बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी एस येदियुरप्पा ने सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने के कुछ देर बाद ही शिमोगा के शिकारपुर में अपना वोट डाला। वहीं श्री श्री रविशंकर, क्रिकेटर अनिल कुंबले और राहुल द्रविण ने भी वोटिंग की है। इन सब के बीच ट्रांसजेंडर अक्कई पद्मशाली ने पहली बार अपने मत का प्रयोग किया। जिसको लेकर वो काफी खुश है। एलजीबीटी ग्रुप के लिए काम करने वाली अक्कई पद्मशाली ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट भी किया है।
अक्कई पद्मशाली ने फेसबुक पर लिखा है' दोस्तों 16 साल बाद मैंने पहली बार वोटिंग की है। मैं बहुत खुश हूं। मुझे वोटर कार्ड के लिए भी लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी थी।' अक्कई पद्मशाली ने वोटिंग करने के बाद एक वीडियों भी शेयर किया है जिसमें वो अपनी खुशी जाहिर कर रही हैं। 35 साल की अक्कई पद्मशाली ने बेंगलुरु के सीवी रामनगर विधानसभा में अपना वोट डाला। जनवरी में लंबी लड़ाई के बादअक्कई पद्मशाली ने अपनी शादी का पंजीकरण कराया था।अक्कई और ट्रांसजेंडर वासु ने 20 जनवरी 2017 को शादी की थी लेकिन पंजीकरण प्रक्रिया में एक वर्ष लग गया था क्योंकि उसके साथी को भी संबंधित दस्तावेजों को रखना था। बता दें कि अक्काई ने महज 12 साल की उम्र में बतौर सेक्स वर्कर अपना करियर शुरु किया था। फिलहाल वह सेक्स्युअलिटी पर जागरुकता फैला रहे एक संगठन की संस्थापक हैं।
कर्नाटक में 4.98 करोड़ से अधिक मतदाता जिनमें 2.52 करोड़ से अधिक पुरुष, करीब 2.44 करोड़ महिलाएं और 4,552 ट्रांसजेंडर हैं आज 2600 से अधिक उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए वोट डाल रहे हैं।
VIDEO: येदुरप्पा मेंटल हैं, कांग्रेस 120 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी, बोले सिद्धारमैया