क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

कर्नाटक चुनाव: न्यूज नेशन के एग्जिट पोल में भाजपा बहुमत के करीब

By Rizwan
Google Oneindia News

नई दिल्ली। कर्नाटक में शनिवार शाम 6 बजे 222 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो गया है। राज्य में 224 सीटे हैं, 2 सीटों पर चुनाव नहीं हुआ है। 222 सीटों पर मतदान के बाद आए न्यूज नेशन के एग्जिट पोल में भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बताया गया है। इस पोल के मुताबिक, भाजपा बहुमत के नजदीक पहुंच सकती है। वहीं कांग्रेस काफी 75 सीट तक सिमट जाएगी।

Karnataka assembly elections 2018 news nation exit poll

न्यूज नेशन के एग्जिट पोल में भाजपा को 105 से 109 सीटें मिलेंगी और वो बहुमत के आंकड़े (112) के नजदीक पहुंचेगी। वहीं कांग्रेस को 71 से 75 सीटें मिलेंगी। राज्य में तीसरी बड़ी पार्टी जेडीएस को 36 से 40 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं अन्य को 3 से पांच तक सीटें मिल सकती हैं।

ज्यादातर एग्जिट पोल कांग्रेस और भाजपा में कड़ी टक्कर दिखा रहे हैं। भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस तीनों ही पार्टियां एग्जिट पोल से इतर राज्य में सरकार बनाने का दावा कर रही हैं। भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेता बीते एक माह से राज्य में लगातार प्रचार कर रहे थे।

<strong>कर्नाटक चुनाव: एनडीटीवी के एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस को बराबर सीटें</strong>कर्नाटक चुनाव: एनडीटीवी के एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस को बराबर सीटें

Comments
English summary
Karnataka assembly elections 2018 news nation exit poll
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X