Karnataka Election Results : कर्नाटक बीजेपी के नं. 2 केएस ईश्वरप्पा शिवमोगा से पीछे
बेंगलुरू: कर्नाटक में 222 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कांग्रेस कर्नाटक में अपनी सत्ता बरकरार रख पाती है या फिर मोदी मैजिक के जरिए भाजपा यहां कमल खिलाने में कामयाब हो पाएगी। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस और बीजेपी में कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है जबकि JDS भी तीसरे स्थान पर चल रही है, हालांकि ये शुरुआती रुझान हैं।

वहीं बात करें अगर कुछ बड़े नेताओं की तो, उनके लिए ये चुनाव प्रतिष्ठा का विषय है। बीएस येदुरप्पा के बाद बीजेपी में नंबर दो माने जाने वाले EVM केएस ईश्वरप्पा शिवोमोगा से पीछे चल रहे हैं।
आपको बता दें कि 12 मई को कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान तकरीबन 70 फीसदी मतदान हुआ था। चुनाव के नतीजों से पहले ही भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने कहा था कि हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे और वह बतौर मुख्यमंत्री 17 मई को शपथ लेंगे। हालांकि सिद्धारमैया ने भी अपनी जीत का भरोसा जताते हुए एग्जिट पोल के नतीजों को खारिज करत हुए उसे दो दिन का मनोरंजन बताया था।












Click it and Unblock the Notifications