प्रकाश राज का पीएम मोदी पर निशाना- जब आप मंच से बोल रहे थे तो लोग हंस रहे थे

Recommended Video

    PM Modi के Karnataka Rally का Prakash Raj ने उड़ाया मजाक, Tweet कर मांगा जवाब | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। एक बार फिर से जाने-माने अभिनेता और एक्टिविस्ट प्रकाश राज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तगड़ा निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि जब पीएम मंच से बोल रहे थे, उस दौरान लोग उन पर हंस रहे थे। मालूम हो कि पीएम मोदी इस वक्त कर्नाटक दौरे पर हैं, उन्होंने 1 मई को तीन रैलियां यहां की, इन्हीं में एक जगह जब पीएम मोदी रैली को संबोधित कर रहे थे, उस वक्त कुछ लोग काफी शोर मचा रहे थे और हंस रहे थे, बस इसी बात को लेकर अभिनेता ने पीएम पर निशाना साधा है।

    प्रकाश राज ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

    प्रकाश राज ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

    इस सिलसिले में प्रकाश राज ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि डियर मोदी जी। आज जब आप कर्नाटक में स्टेज पर खड़े थे, तब क्या आपने लोगों को खुद पर हंसते हुए देखा था।

    प्रकाश राज ने दागा तीखा सवाल

    आपने दो विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने के मसले पर राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया पर तंज कसा लेकिन आपने भी तो खुद वाराणसी और वडोदरा से चुनाव लड़ा था। अच्छा जरा बताएं कि आप विकास के नाम पर वोट कब मांगेंगे, या सिर्फ पूछ रहे हैं।

    बीजेपी तो कैंसर बन गई है

    बीजेपी तो कैंसर बन गई है

    गौरतलब है कि ये कोई पहला मौका नहीं है, जब प्रकाश राज ने इस तरह से पीएम पर निशाना साधा है, इससे पहले कई मौकों पर प्रकाश राज ने पीएम मोदी, अमित शाह और भाजपा पर तंज कसा है। हद तो तब हो गई थी जब उन्होंने हाल ही में कर्नाटकवासियों से विधानसभा चुनाव में बीजेपी को वोट न देने की अपील की थी। उन्होंने पार्टी की तुलना कैंसर बीमारी से कराई थी।

    12 मई को कर्नाटक में चुनाव

    12 मई को कर्नाटक में चुनाव

    आपको बता दें कि 224 सदस्यीय विधानसभा सीट वाले कर्नाटक राज्य में 12 मई को चुनाव है, परिणाम 15 मई को आएंगे। प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क का जिम्मा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभाल रहे हैं इसलिए ही वह इस दौरान कर्नाटक के दौरे पर हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+