Karnataka Assembly Election 2023: पिछले 50 साल में सिर्फ 2 CM ने पूरा किया 5 साल का कार्यकाल
Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक में पिछले 50 साल के इतिहास की बात करें तो सिर्फ दो ही मुख्यमंत्री ऐसे हैं जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया है। प्रदेश में 30 साल में 15 मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल।

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है। 10 मई को प्रदेश की सभी 224 सीटों पर मतदान होना है। प्रदेश की राजनीति को लेकर अलग-अलग तरह के विश्लेषण लोगों के बीच आ चुके हैं। प्रदेश के राजनीतिक सरगर्मी की बात करें तो यहां पिछले 30 साल में काफी उठापटक देखने को मिली है।
भाजपा के लिए यह चुनाव काफी अहम
कर्नाटक काफी अहम राज्य है, राष्ट्रीय राजनीति के लिहाज से यह भारतीय जनता पार्टी के लिए काफी अहम है। ऐसे में भाजपा किसी भी हाल में प्रदेश में जीत दर्ज करके अपने विस्तार को तेलंगाना और अन्य राज्यों तक फैलाना चाहती है।
भाजपा मुक्त दक्षिण का खतरा!
कर्नाटक एकमात्र दक्षिण भारत का राज्य है जहां भाजपा की सरकार है। ऐसे में हार का मुंह देखना पड़ता है तो पार्टी दक्षिण भारत भाजपा मुक्त हो जाएगा। लिहाजा भाजपा किसी भी हाल में यहां जीत दर्ज करना चाहेगी और खुद पीएम मोदी ने यहां मोर्चा संभाल रखा है।
50 साल में सिर्फ दो सीएम ने पूरा किया कार्यकाल
पिछले 50 साल के कर्नाटक के इतिहास की बात करें तो सिर्फ दो मुख्यमंत्री ही अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा कर सके हैं। 2013 से 2018 के बीच कांग्रेस के सिद्धारमैया ने अपने पांच साल के कार्यकाल को पूरा किया था।
35 साल में किसी ने पूरा नहीं किया कार्यकाल
सिद्धारमैया से पहले देवराज अर्स ने 1972-77 के बीच अपना कार्यकाल पूरा किया था। यानि 1977 के बाद 35 साल तक कोई भी मुख्यमंत्री अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर सका।
15 साल में 30 मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल
अगर 1992 से 2022 की बात करें तो कर्नाटक को 15 मुख्यमंत्री कार्यकाल देखने को मिला। इसमे कुमारस्वामी दो बार मुख्यमंत्री बनें, बीएस येदियुरप्पा चार बार मुख्यमंत्री बने, ऐसे में पिछले 30 साल में प्रदेश में 15 मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल देखने को मिला। प्रदेश में पिछले 30 साल में काफी राजनीतिक अस्थिरता देखने को मिली है।
येदियुरप्पा का 4 कार्यकाल
प्रदेश में भाजपा की बात करें तो पिछले 20 साल में पार्टी को 7 मुख्यमंत्री का कार्यकाल मिला, जिसमे बीएस येदियुरप्पा चार बार मुख्यमंत्री बने। अहम बात यह है कि येदियुरप्पा 4 बार मुख्यमंत्री बने, लेकिन चारों बार का उनका कुल मिलाकर कार्यकाल 5 साल 80 दिन का रहा है।
चार कार्यकाल में सिर्फ 5 साल का शासन
चार बार मुख्यमंत्री रहने के दौरान येदियुरप्पा एक बार 7 दिन के लिए, एक बार 6 दिन और एक बार 3 साल 67 दिन के लिए मुख्यमंत्री रहे। इसके अलावा उनका आखिरी कार्यकाल 26 जुलाई 2019 से 28 जुलाई 2021 तक रहा।












Click it and Unblock the Notifications