कर्नाटक विधानसभा चुनाव: सीएम सिद्धारमैया, एचडी कुमारस्वामी समेत कई प्रत्याशियों ने किया नामांकन
कर्नाटक विधानसभा चुनाव:
Recommended Video

बेंगलुरू। कर्नाटक में आगामी 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने नामांकन किया। बता दें कि सिद्धारमैया राज्य की चामुंडेश्वरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने अपने नामांकन से पहले चामुंडेश्वरी देवी के मंदिर में पूजा अर्चना भी की। सिद्धारमैया ने आज 2.30 बजे नामांकन किया। इसके साथ ही जनता दल सेक्यूलर के नेता एचडी कुमार स्वामी ने रामनगरा और चन्ना पटना से नामांकन भरा। कुमारस्वामी पूर्व प्रधानमंत्री एचडी गौड़ा के बेटे हैं। इस चुनाव में उनकी पार्टी ने बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन किया है। आज ही लोकसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने भी नामांकन किया। प्रियांक ने बतौर कांग्रेस प्रत्याशी राज्य की चितापुर सीट से नामांकन किया है।

राज्य के गृहमंत्री रामलिंगा रेड्डी ने बीटीएम लेआउट विधानसभा से नामांकन किया। है कि बीते दिनों एक सर्वे में यह सामने आया था कि कर्नाटक में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया टुडे और कर्वी के सर्वे में राज्य में त्रिशंकु विधानसभा के आसार बनते दिख रहे हैं। 17 मार्च से 5 अप्रैल के बीच 224 विधानसभाओं में किए गए इस सर्वे के मुताबिक, इस दफा कर्नाटक में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिल रहा है। चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।
कर्नाटक की 224 में से कांग्रेस को 90 से 101 सीटें, भाजपा को 78 से 86 और जनता दल (एस) बसपा गठबंधन को 34 से 43 सीटें मिल रही हैं। वहीं अन्य को 04 से 07 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 37 फीसदी, भाजपा को 35 फीसदी और जनता दल (एस) को 19 फीसदी सीटें मिल रही हैं। 2013 में बहुमत हासिल करने वाली कांग्रेस को चुनाव में नुकसान और भाजपा को फायदा होता दिख रहा है।












Click it and Unblock the Notifications