कर्नाटक में बड़ा बस हादसा, पहाड़ से टकराई बस, 9 लोगों की मौत, कई घायल

बेंगलुरू। कर्नाटक में बड़ा बस हादसा हो गया है। यात्रियों से भरी बस पहाड़ से जा टकराई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक मैसूर से आ रही यात्रियों के भरी बस उडुपी जिले के पास पहाड़ी से टकरा गई। माना जा रहा है कि बस का ड्राइवर पहाड़ी के पास मोड़ का अंजादा नहीं लगा पाया। जिसकी वजह से बस पहाड़ी से जा टकराई।

 Karnataka: 9 people died and several others injured after a tourist bus rammed into a mountain in Karkala area in Udupi district.

इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं 31 से ज्यादा लोग घायल हो गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक शाम साढ़े 6 बजे के करीब ये हादसा हुआ। उडुपी के एसपी एन विष्णुवर्धन के मुताबिक घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही राहत बचाव के लिए पुलिस और प्रशासन के लोग वहां पहुंच गए हैं।

वहीं महाराष्ट्र के पास भी भीषण सड़क हादसे की सूचना है। जहां एक टैंपो एक ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि टैंपो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मुंबई-आगरा नेशनल एक्सप्रेसवे पर हुआ। श्रीपुर के पास टैंपों और ट्रक की टक्कर में लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+