कर्नाटक: निर्माणाधीन सीमेंट फैक्ट्री में क्रेन गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 1 जख्मी
बेंगलुरू। कर्नाटक के कलबुर्गी में निर्माणाधीन सीमेंट फैक्ट्री में क्रेन गिरने से दबकर 6 मजदूरों की मौत हो गई है। इस हादसे में 1 मजदूर के घायल होने की खबर है। मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी है। घायल मजदूरों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्रेन कैसे और क्यों गिरा यह अभी साफ नहीं हो पाया है।
मौके पर पुलिस तथा जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
उधर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने अधिकारियों को घटनास्थल पर जाकर राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने और घायलों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस घटना पर दुख जताया है।
#UPDATE: Three more labourers succumbed to their injuries in the incident where a crane at an under-construction cement factory collapsed in Kalaburagi earlier today, taking the death toll to 6. One person is injured. #Karnataka pic.twitter.com/0lMZZsqqeq
— ANI (@ANI) August 2, 2018