कर्नाटक: महिला को निवस्त्र कर पीटने और यौन शोषण का वीडियो वायरल, 4 गिरफ्तार

बेंगलुरू, 12 सितंबर: कर्नाटक में एक महिला के साथ यौन दुर्व्यवहार का वीडियो सामने आया है। वीडियो में पांच लोग एक महिला को निर्वस्त्र करते हुए और फिर उसका यौन शोषण और उसके साथ मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Karnataka

कर्नाटक पुलिस की ओर से बताया गया है कि रायचूर के शाहपुरा में एक महिला को नग्न घुमाने और मारपीट करने का एक वायरल वीडियो सामने आने के बाद इस पर कार्रवाई करते हुए चार लोगों को पकड़ा गया है। मामले की आगे जांच जारी है और सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया है कि महिला की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। ना ही पीड़िता ने अभी तक पुलिस से संपर्क नहीं किया है।

क्या है वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला को पांच बदमाश कपड़े उतारने के बाद डंडों से पीटते हुए दिख रहे हैं। महिला लगातर उसको छोड़ देने की गुहार लगा रही है लेकिन ये उसके साथ बदतमीजी भी करने लगते हैं। ये वीडियो रात का है और इन लोगों ने घटना को शूट करने के लिए मोबाइल की टॉर्च और वाहन की हेडलाइट का इस्तेमाल किया है।

करीब डेढ़ साल पुरानी है घटना

पुलिस की ओर से कहा गया है कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि यह घटना डेढ़ साल पहले हुई थी। घटना यादगीर-शाहपुर स्टेट हाईवे पर हुई थी। पुलिस की ओर से कहा गया है कि वो इस मामले को लेकर गंभीर हैं और खुद ही इस पर संज्ञान लेकर उनकी ओर से कार्रवाई की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+