Kargil Vijay Diwas: कारगिल के 25 साल, जवानों संग PM मोदी देगें शहीदों को श्रद्धांजलि, जानिए क्या-क्या होगा?
Kargil Vijay Diwas 2024: हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। यह वहीं दिन है, जब भारतीय जवानों ने पाकिस्तानी सेना को कारगिर द्रास क्षेत्र से खदेड़ा था। इस जंग का महत्व इसलिए और बढ़ जाता है क्योंकि, उस वक्त पाकिस्तान ने परमाणु बम भी हासिल कर लिया था।
26 जुलाई को कारगिल वजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। कारगिल युद्ध के 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्रास में कारगिल वॉर मेमोरियल जाएंगे। इस दौरान पीएम मोदी शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे। कारगिल विजय दिवस के मौके पर पीएम मोदी का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पीएम मोदी के द्रास दौरे को लेकर पीएमओ कार्यालय की तरफ से जानकारी दी गई है। पीएमओ कार्यालय की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, '26 जुलाई को 25वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब 9.20 बजे कारगिल वॉर मेरोरियल जाएंगे और कर्तव्य के पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुरों सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे।'
पीएम मोदी द्रास में वाल ऑफ फेम व कारगिल वार म्यूजियम भी जाएंगे। इस दौरान पीएम मोदी कुछ वीर नारियों व युद्ध के नायकों से बातचीत भी करेंगे। इसके अलावा पीएम लद्दाख में कुछ विकास प्रोजेक्टों का वर्चुअल उद्घाटन व नीव पत्थर भी रख सकते हैं। इस दौरान पीएम मोदी शिंकुन ला सुरंग परियोजना का शिलान्यास भी कर सकते है।
शिंकुन ला सुरंग परियोजना में 4.1 किलोमीटर लंबी ट्विन-ट्यूब सुरंग शामिल है, जिसका निर्माण निमू-पदुम-दारचा रोड पर लगभग 15,800 फीट की ऊंचाई पर किया जाएगा। ताकि, लेह को हर मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान की जा सके। पूरा होने के बाद यह दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग होगी।
आपको बता दें कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी पहली बार लद्दाख दौरे पर आ रहे हैं। लद्दाख पहुंची स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप की टीमों ने प्रशासन व लद्दाख पुलिस के साथ एडवांस सिक्योरिटी लायजनिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसपीजी टीमें अगले तीन दिन तक कारगिल में प्रधानमंत्री दौरे की सुरक्षा के हर पहलू की बारीकी से जांच करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications