कारगिल शहीद की बेटी ने फेसबुक पर लिखा, 'मैं नहीं डरती एबीवीपी से'

कारगिल शहीद कैप्‍टन मनदीप सिंह की बेटी ने फेसबुक पर शुरू किया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के खिलाफ कैंपेन। कहा नहीं डरती एबीवीपी से और मैं अकेली नहीं हूं, देश का हर छात्र मेरे साथ।

नई दिल्‍ली। ल‍ेडी श्रीराम कॉलेज में पढ़ने वाली कारगिल शहीद की बेटी ने सोशल मीडिया कैंपेन शुरू किया है। यह कैंपेन है 'मैं एबीवीपी से नहीं डरती,' और अब यह कैंपेन अब वायरल हो गया है। कैंपेन हाल ही में रामजस कॉलेज में हुई एक घटना के बाद शुरू किया गया है।

कारगिल-शहीद-की-बेटी-ने-लिखा-मैं-नहीं-डरती-एबीवीपी-से'

गुरमेहर ने बदली प्रोफाइल पिक्‍चर

लेडी श्रीराम कॉलेज में पढ़ रही गुरमेहर कौर कारगिल शहीद कैप्‍टन मनदीप सिंह की बेटी हैं। रामजस कॉलेज में जो कुछ भी हुआ उसके बाद उन्‍होंने अपनी फेसबुक प्रोफाइल फोटो को बदल लिया है। अपनी प्रोफाइल फोटो में वह एक प्‍लेकार्ड लिए हुए हैं जिस पर लिखा है, 'मैं दिल्‍ली यूनिवर्सिटी की स्‍टूडेंट हूं। मैं एबीवीपी से नहीं डरती। मैं अकेली नहीं हूं। भारत का हर छात्र मेरे साथ है।#StudentsAgainstABVP।' इसके साथ ही उन्‍होंने एक फेसबुक पोस्‍ट भी लिखी है। इस पोस्‍ट में उन्‍होंने लिखा है, 'एबीवीपी ने मासूम छात्रों पर निर्मम हमला किया यह बहुत ही दुखद है और इसे रोकना चाहिए। यह हमला प्रदर्शनकारियों पर नहीं था बल्कि हमला लोकतंत्र पर था जो हर भारतीय के दिल में बसती है। यह हमला आदर्शों पर था, नैतिकता,आजादी और हर उस व्‍यक्ति के अधिकारों पर था जिसने इस देश में जन्‍म लिया है।' गुरमेहर ने आगे लिखा है, 'जो पत्‍थर आपने फेंके हैं वह हमारे शरीर पर लगे हैं लेकिन उनसे हमारे विचारों को चोट नहीं लगी है। मेरी यह प्रोफाइल पिक्‍चर डर के अत्‍याचार का विरोध करती है।'

वायरल हो गई है गुरमेहर की पोस्‍ट

गुरमेहर साहित्‍य की स्‍टूडेंट हैं और इस पोस्‍ट को कई लोग शेयर कर रहे हैं। पोस्‍ट ने देश के बाकी छात्रों को मजबूर कर दिया है कि वे भी गुरमेहर की तरह ही कोई मैसेज लिखकर अपनी प्रोफाइल पिक्‍चर अपडेट करें। अब गुरमेहर का यह प्रयास सफल हो गया है। कौर की फेसबुक पोस्‍ट को अब तक 2,100 रिएक्‍शंस मिल चुके हैं और इसे 3,456 लोगों ने शेयर किया है तो 542 लोगों ने इस पर कमेंट किया है। रामजस कॉलेज में बुधवार को बड़े स्‍तर पर हिंसा देखी गई। ऑल इंडिया स्‍टूडेंट यूनियन (आईसा) और एबीवीपी के छात्रों के बीच उस समय झड़प हो गई जब जेएनयू छात्र उमर खालिद और शेहला राशिद को यहां पर एक सेमिनार को एड्रेस करने के लिए बुलाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+