धूप से बेहाल करीना ने शेयर की फोटो, कहा जा रहा वो जो कोई लड़की नहीं सुनना चाहती

मुंबई। परिवार के साथ इटली में छुट्टियां मना रही करीना कपूर को अपनी एक तस्वीर के लिए सोशल मीडिया पर काफी कुछ सुनने को मिल रहा है। करीना की इंस्टा पर शेयर की गई इस फोटो में तेज धूप में उनका चेहरा लाल नजर आ रहा है। इस फोटो में 38 साल की करीना को उम्र से ज्यादा बूढ़ी दिखने को लेकर कमेंट किए जा रहे हैं। उनको आंटी और बूढ़ी तक लिखा जा रहा है जो कोई लड़की नहीं सुनना चाहती। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के लिए उन्हें आंटी कहा जा रहा है।

इटली में छुट्टी मना रहीं करीना

इटली में छुट्टी मना रहीं करीना

करीना कपूर इन दिनों पति सैफ और बेटे तैमूर के इटली के टस्कनी में हैं। वो अपनी फोटो भी वहां से शेयर कर रही हैं। उनकी वैकेशन एन्जॉय करते हुए कई फोटोज सामने आ चुकी हैं लेकिन बिना मेकअप की उनका ये सेल्फी ट्रोलर्स के निशाने पर है। इस पर यूजर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने फोटो पर लिखा- फोटो को जूम करने पर तुम बूढ़ी लग रही हैं। लग रहा है तुम्हें कोई स्किन प्रॉब्लम है।

 यूजर्स बोले- बीमार हो क्या

यूजर्स बोले- बीमार हो क्या

एक यूजर ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए पूछा कि बीमार तो नहीं हैं, आंटी करीना? कोई करीना को ग्लूकोज दे दो, प्लीज आप कुछ खा लीजिए, तबियत खराब है क्या? करीना की ये सेल्फी खूब वायरल हो रही है।

गुड न्यूज में नजर आएंगी करीना

गुड न्यूज में नजर आएंगी करीना

करीना कपूर अपने बेटे तैमूर के जन्म के बाद फिल्मों में बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं हैं। जल्द ही वो डांस र‍ियल‍िटी शो में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा करीना फिल्म गुड न्यूज में नजर आएंगी। यह फिल्म 'सरोगेसी' पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट रोल में होंगी। फिल्म में कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी दिखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+