करीना ने बेबी बंप के साथ शेयर की Photo, 'बेबो' के हॉट लुक को देखकर छूटे फैंस के पसीने

Kareena Kapoor shared pictures of herself flaunting her baby bump while doing yoga: बॉलीवुड की 'बेबो' यानी कि करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) बहुत जल्द अपने दूसरे बेबी को जन्म देनी वाली हैं। केवल करीना या उनकी फैमिली को ही नहीं बल्कि उनके तमाम फैंस को भी आने वाले नए मेहमान का बेसब्री से इंतजार है। वैसे अपनी गर्भावस्था में करीना पूरी तरह से एक्टिव हैं। वो अपनी तस्वीरें, वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रही हैं। इस बार भी उन्होंने अपनी योगा करते हुए तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उनका 'बेबी बंप' साफ तौर पर नजर आ रहा है।

थोड़ा सा योग... थोड़ी सी शांति, इसलिए योग जरूर करें'

थोड़ा सा योग... थोड़ी सी शांति, इसलिए योग जरूर करें'

करीना ने अपनी फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है 'थोड़ा सा योग... थोड़ी सी शांति, इसलिए योग जरूर करें', करीना की शेयर की गई फोटो में करीना बहुत ज्यादा हॉट लग रही हैं। करीना के योग की फोटो से साफ है कि उनकी खूबसूरती का राज उनका टाइट अनुशासन और योग है और इसी वजह से वो प्रेगनेंसी में भी बहुत ज्यादा सेक्सी और हॉट नजर आ रही हैं। उम्मीद है कि करीना मार्च में अपने और सैफ के दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

'करीना कपूर खान प्रेगनेंसी बाइबल'

'करीना कपूर खान प्रेगनेंसी बाइबल'

आपको बता दें कि हाल ही में करीना ने अपनी पहली किताब 'करीना कपूर खान प्रेगनेंसी बाइबल' को रिलीज किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए लोगों को इस बारे में बताया है। एक्ट्रेस ने बुक का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है इसकी डिलिवरी जल्द शुरू की जाएगी। बता दें कि इस किताब में करीना ने अपने गर्भवस्था के अनुभव को शेयर किया है।

यह पढ़ें: Pregnant करीना ने शेयर किया योग करते हुए शेयर की तस्वीर

साल 2016 में करीना ने तैमूर को दिया था जन्म

साल 2016 में करीना ने तैमूर को दिया था जन्म

गर्भवती होने के बावजूद करीना कपूर इन दिनों पूरी तरह से एक्टिव हैं, वो लगातार फोटो शूट करवा रही हैं और सोशल मीडिया के टॉक शो का हिस्सा बन रही हैं। उन्होंने अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग भी दो महीने पहले ही खत्म की है। मालूम हो कि करीना ने साल 2012 में सैफ से शादी की थी और साल 2016 में उन्होंने तैमूर को जन्म दिया था। उनके बेटे के नाम पर काफी बवाल मचा था।

करीना, सैफ अली खान की दूसरी पत्नी हैं

करीना, सैफ अली खान की दूसरी पत्नी हैं

करीना, सैफ अली खान की दूसरी पत्नी हैं। करीना से पहले सैफ ने अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी लेकिन दोनों की शादी 10 साल बाद टूट गई थी, इस शादी से सैफ को दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम हैं। उस हिसाब से सैफ अली खान चौथी बार बाप बनने जा रहे हैं, हालांकि वो अपने आने वाले बच्चे को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हैं और उन्होंने अपनी खुशी तब जाहिर की थी, जिस वक्त उन्होंने करीना के गर्भवती होने का खुलासा सोशल मीडिया पर किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+