करिश्मा और करीना कपूर ने हिलेरी क्लिंटन से की मुलाकात, शेयर की ये तस्वीर
नई दिल्ली। करिश्मा कपूर और करीना कपूर ने शनिवार को 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ चुकीं हिलेरी क्लिंटन से मुलाकात की। इन दोनों बहनों की हिलेरी क्लिंटन से मुलाकात इंडिया टुडे कान्क्लेव में हुई। मुलाकात के बाद करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हिलेरी क्लिंटन के साथ एक तस्वीर भी साझा की।
तैमूर की मीडिया कवरेज करीना को पसंद नहीं
इंडिया टुडे कान्क्लेव में करीना कपूर ने बताया कि जिस तरह से उनके बेटे की हर छोटी से छोटी चीज को मीडिया कवर करता है वो उन्हें पंसद नहीं है। करीना ने कहा, 'मुझे यह बिल्कुल अच्छा नहीं लगता कि तैमूर की हर चीज को कई मॉनिटर कर रहा है। हर रोज उसकी मीडिया में नई तस्वीरें सामने आती हैं। वो क्या कर रहा है, कहां जहा रहा है, उसने क्या पहना है, यहां तक कि उसके हेयरस्टाइल के बारे में भी बात होती है। अभी वो सिर्फ 14 महीने का है। मुझे नहीं पता इसे कैसे रोकना है।'
करीना ने रखा था बेटे का नाम तैमूर
बेटे का नाम तैमूर रखने पर करीना बोलीं, 'इस मुद्दे पर काफी लोगों ने ट्रोल करने की कोशिश की लेकिन हमें उससे कहीं ज्यादा लोगों का समर्थन मिला। करीना ने बताया कि सैफ ने तो डिलिवरी के एक दिन पहले मुझसे कहा था कि अगर हमें बेटा हुआ तो क्या हम उसका नाम तैमूर से बदलकर फैज नहीं रख सकते हैं लेकिन मैंने ही मना किया। तैमूर का मतलब आयरन होता है और मैं एक आयरन मैन को जन्म देना चाहती थी।' करीना ने कहा कि उन्हें अपने बेटे का नाम तैमूर रखने पर गर्व है।
कपूर खानदान की बहुएं क्यों नहीं करती फिल्मों में काम
करिश्मा कपूर ने भी इस कन्क्लेव में अपनी बात रखी। कपूर खानदान की बहुएं फिल्मों में काम नहीं करता है, के मुद्दे पर बोलते हुए करिश्मा ने कहा कि ये उनके परिवार के बारे में गलत धारणा है। हमारे परिवार में किसी को भी काम करने से कोई मनाही नहीं है। मेरी मां (बबिता, रणधीर कपूर की पत्नी) और आंटी नीतू (ऋषि कपूर की पत्नी) ने शादी के बाद से खुद से काम नहीं करने का फैसला लिया था। वहीं अगर आप दूसरी तरफ देखें तो जेनिफर आंटी (शशि कपूर की पत्नी) और गीता आंटी(शम्मी कपूर की पत्नी) ने शादी के बाद भी लगातार फिल्मों में काम किया है।