करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे लिए देश सबसे पहले

बीते महीने उरी में हुए हमले के बाद बॉलीवुड भी पाक कलाकारों को काम देने की वजह से निशान पर था। इस दौरान सबसे ज्यादा निशाने पर रहे करण जौहर ने पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा।

नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर स्थित उरी में भारतीय सेना के बेस कैंप पर हुए हमले के बाद ही देश में मांग उठने लगी थी कि पाकिस्तानी कलाकारों को बॉलीवुड या टीवी में बतौर कलाकार काम करने का मौका न दिया जाए।

karan johar

इस दौरान सबसे ज्यादा निशाने पर रहे निर्माता - निर्देशक करण जौहर ने पूरे मामले पर मंगलवार को अपना पक्ष रखा।

करण ने कहा कि बीते दो हफ्ते से इस बार में बात हो रही है कि मैं चुप क्यों हूं इसकी वजह यह है कि कुछ लोग यह वाकई मानने लगें हैं कि मैं राष्ट्रविरोधी हूं जिसकी वजह से मैं काफी परेशान हूं।

मेरे लिए देश सबसे पहले

करण ने कहा कि मेरे लिए मेरा देश सबसे पहले है, और मेरे लिए और कुछ मायने नहीं रखता, सिवाय देश के।

उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा महसूस किया है कि राष्ट्रवाद को अभिव्यक्त करने का बेहतर रास्ता प्यार बांटना है जो मैने हमेशा मेरी फिल्मों और काम के जरिए करने की कोशिश की है।

करण ने कहा कि जब मैंने बीते साल सितंबर से दिसंबर के बीच अपनी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल की शूटिंग की थी तो माहौल बहुत अलग था, परिस्थितियां भी अलग थीं।

करण ने कहा उस वक्त हमारी सरकार की ओर से भी पड़ोसी मुल्क के साथ शांतिपूर्ण रिश्तों को बरकरार रखने के लिए प्रयास किए जा रहे थे और मैंने उस समय उम प्रयासों का सम्मान किया।

मैं सभी की भावनाओं का सम्मान करता हूं

उन्होंने कहा कि मैं आज की भावनाओं का भी सम्मान करता हूं, मैं भावनाओं का इसलिए सम्मान कर रहा हूं क्योंकि मैं शर्म महसूस कर रहा हूं।

कहा कि मैं यह कहना चाहता हूं कि मैं मौजूदा हालात में पड़ोसी मुल्क से किसी को फिल्म में नहीं लूंगा।

लेकिन मैं यह भी कहना चाहता हूं कि ऐ दिल है मुश्किल मूवी में करीब 300 से ज्यादा भारतीय लोगों का खून, पसीना और आंसू लगे हैं जो मेरे क्रू में शामिल थे।

उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं सोचता कि उन भारतीयों को किसी तरह की दिक्कत होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+