काकरापार परमाणु संयंत्र में डिजाइन हुआ 700 मेगावाट का रिएक्टर, पीएम मोदी ने दी वैज्ञानिकों को बधाई
नई दिल्ली। पीएम मोदी ने काकरापार परमाणु संयंत्र 3 के रिएक्टर को तैयार करने के लिए परमाणु वैज्ञानिकों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि हमारे परमाणु वैज्ञानिकों को काकरापार परमाणु संयंत्र-3 के रिएक्टर को तैयार करने के लिए बधाई। यह स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया 700 मेगावाट केएपीपी-3 रिएक्टर 'मेक इन इंडिया' का एक चमकदार उदाहरण है। यह भविष्य में ऐसी कई उपलब्धियों के लिए रास्ता दिखाने का काम करेगा। आपको बता दें कि काकरापार परमाणु संयंत्र गुजरात के सूरत जिले में स्थित है और ये भारत के महत्वपूर्ण संयंत्रों में से एक है।
Recommended Video
Kakrapar Nuclear Plant में डिजाइन हुआ 700 मेगावाट का रिएक्टर, PM Modi ने दी बधाई | वनइंडिया हिंदी













Click it and Unblock the Notifications