'उनके पास झूठ बोलने का कोई कारण नहीं', ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी के दावों पर बोले कपिल सिब्बल
ट्विटर के पूर्व सीईओ के केंद्र सरकार द्वारा कई अकाउंट्स ब्लॉक करने के दावे को लेकर कपिल सिब्बल ने अपनी राय रखते हुए कहा कि उनके पास झूठ बोलने का कोई कारण नहीं है।
ट्विटर के को-फाउंडर रहे जैक डॉर्सी के किसान आंदोलन के समय भारत सरकार के दवाब वाले बयान पर पूर्व कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि जैक डॉर्सी के पास झूठ बोलने का कोई कारण नहीं है।
ट्विटर के को- फाउंडर रहे जैक डॉर्सी ने एक बड़ा सनसनीखेज दावा किया है, जिसको लेकर विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला है। जैक डॉर्सी ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान भारत सरकार की तरफ से पत्रकारों सहित कई ट्विटर अकाउंट्स को ब्लॉक करने की सिफारिश की गई थी।

इस बयान पर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि सबसे पहले ये जानना चाहूंगा कि जैक डोर्सी ने ऐसा बयान क्यों दिया? राजीव चंद्रशेखर कहते हैं कि ये झूठ है तो वो (डॉर्सी) झूठ क्यों बोलेंगे? जैक डॉर्सी के पास झूठ बोलने का कोई कारण नहीं है।
कपिल सिब्बल ने कहा कि जैक डॉर्सी न बीजेपी के खिलाफ है और न ही सरकार के, ट्विटर किसी के खिलाफ क्यों होगा? वो यहां बिजनेस कर रहे हैं। हां दूसरों के लिए झूठ बोलने की कई वजह हो सकती हैं।
डॉर्सी ने अपने बयान में कहा कि जब किसान आंदोलन के दौरान हमारे पास बहुत सी मांगें आ रहीं थीं। उस समय कुछ खास पत्रकार सरकार की आलोचना कर रहे थे। इसके लिए हम पर दवाब बनाया गया। उन्होंने बताया कि एक तरह से हमसे कहा गया कि हम भारत में ट्विटर को बंद कर देंगे। आपके कर्मचारियों के घरों पर छापे मार देंगे। अगर आप हमारी बात नहीं मानेंगे।
वहीं, जैक डॉर्सी के इन दावों को केंद्र सरकार ने साफ इंकार कर दिया है। इलेक्ट्रॉनिक एवं तकनीक राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बताया कि ये जैक डॉर्सी द्वारा बोला गया साफ झूठ है वो भारतीय कानून का बार बार उल्लंघन कर रहे थे। साल 2020 से 2022 तक बार बार कानून का उल्लंघन किया गया, आखिर कार ट्विटर ने जून 2022 में कानून का अनुपालन किया, इसके बाद न ही कोई जेल गया और न ही ट्विवटर शटडाउन हुआ।












Click it and Unblock the Notifications