सिब्बल का दावा- अफगानिस्तान संकट का यूपी विधानसभा चुनाव में फायदा उठाना चाहती है बीजेपी

नई दिल्ली, 10 सितंबर: अफगानिस्तान में तालिबान ने पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। साथ ही वहां पर अंतरिम सरकार की घोषणा कर दी। वैसे अफगानिस्तान भारत का पड़ोसी तो नहीं है, लेकिन उसके हालात को लेकर देश की राजनीति में खूब चर्चा हो रही है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस भी केंद्र सरकार की अफगान नीति से संतुष्ट नहीं है, जिस वजह से वो रोजाना उस पर हमला करती रहती है। साथ ही उसके वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

kapil

सिब्बल ने शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा कि अफगानिस्तान, हम शायद ही "समावेशी अंतर अफगान संवाद" में एक खिलाड़ी हैं। केंद्र सरकार की अफगान नीति पूरी तरह से ऐसी होगी, जिससे यूपी के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को फायदा हो। वो इसका इस्तेमाल अपने राजनीतिक लाभ के लिए करेगी। यही कड़वा सच है। मीडिया पहले से ही अपनी भूमिका निभा रहा है।

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता का ये बयान संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति के अफगानिस्तान पर टिप्पणी के एक दिन बाद आया। तिरुमूर्ति ने कहा था कि अफगान क्षेत्र का इस्तेमाल किसी भी देश को धमकाने या हमला करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। ना ही तालिबान को इसका इस्तेमाल आतंकवादियों को शरण देने और प्रशिक्षित करने के लिए करना चाहिए।

किसान आंदोलन से जोड़ा
हाल ही में कांग्रेस ने कहा था कि बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के पास दोहा में तालिबान के साथ बातचीत करने का समय है, लेकिन दिल्ली की सीमा पर सालभर से प्रदर्शन कर रहे किसानों से बातचीत का वक्त नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+