कपिल सिब्बल का अमित शाह पर पलटवार, पूछा- क्या आपके पास लाल डायरी है?
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री बिना आधार कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं। अगर उनके पास लाल डायरी है तो उन्हें ये बात सार्वजनिक करनी चाहिए।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत पर हमले के बाद कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने पलटवार किया है। उन्होंने सवाल किया किया कि शाह किस दम पर कांग्रेस को लेकर इस तरह की बातें कर रहे हैं। क्या उनके पास 'लाल डायरी' है? अगर ऐसा है तो उन्हें इसकी जानकारी जनता के सामने रखनी चाहिए। सिब्बल ने कहा, "एक और आप (अमित शाह) लाल डायरी पेश नहीं करते और बिना कुछ जानकारी के आरोप भी लगाते हैं। देश को उस भष्टाचार के बाद बताना चाहिए।

दरअसल, राजस्थान सरकार के हाल में बर्खास्त किए गए एक मंत्री ने लाल डायरी में गहलोत सरकार के कई राज छिपे होने के दावा किया है। जिसके बाद से ये डायरी अब फिर से चर्चा है। अमित शाह ने राजस्थान के गंगानगर में एक जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लाल डायरी के अंदर काले कारनामें छुपे हुए हैं। लाल डायरी में करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार का ब्योरा है। शाह ने अशोक गहलोत का सीएम पद से इस्तीफे तक की मांग कर डाली।
जिसके बाद कपिल सिब्बल ने शाह के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, "क्या उनके पास लाल डायरी है? अमित शाहजी, क्या आप मुझे बता सकते हैं कि क्या आपके पास लाल डायरी है? अगर आपके पास लाल डायरी है तो आप देश की जनता को क्यों नहीं बताते कि उस भ्रष्टाचार का विवरण क्या है? आपके पास लाल डायरी नहीं है, आप लाल डायरी पेश नहीं करते हैं और फिर भी आप बिना कुछ जाने आरोप लगाते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications