Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Kapil Sharma Show: क्या 'बजरंगी भाईजान' की वजह से साथ आएंगे कपिल-सुनील?

Kapil Sharma Show: Sunil Grover To Return With Kapil because of Salman Khah?: सोनी टीवी का मशहूर शो 'द कपिल शर्मा' इस वक्त ब्रेक पर चला गया है क्योंकि शो के होस्ट कपिल शर्मा हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं, ऐसे में वो अपना वक्त फैमिली को देना चाहते हैं और इसी वजह से शो ने दर्शकों से ब्रेक लिया है और उम्मीद के मुताबिक शो की वापसी जून के महीने में हो सकती है वो भी सुनील ग्रोवर के साथ, जी हां, ऐसी खबरे हैं कि एक बार फिर से आपको शो में डॉ. गुलाटी दिखाई पड़ सकते हैं।

क्या 'बजरंगी भाईजान' के कहने पर साथ आएंगे कपिल-सुनील?

क्या 'बजरंगी भाईजान' के कहने पर साथ आएंगे कपिल-सुनील?

koimoi.com के मुताबिक शो के निर्माता और बॉलीवुड के 'बजरंगी भाईजान' यानी कि सलमान खान पिछले काफी वक्त से कोशिश कर रहे हैं कि कपिल और सुनील एक बार फिर से मंच पर साथ आ जाएं और अब उनकी मेहनत रंग लाते भी दिख रही है क्योंकि वेबसाइट के मुताबिक सुनील अपने फेवरेट स्टार सलमान को ना नहीं कर सकते हैं और चूंकि 'द कपिल शर्मा' के निर्माता सलमान खान के होने की वजह से कपिल शर्मा भी सलमान को मना नहीं कर सकते हैं ऐसे में कहा जा रहा है कि दोनों ही कॉमेडी सितारे एक बार फिर से शो में रंगत फैला सकते हैं। फिलहाल अभी इस बारे में किसी भी ओर से अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मैं और कपिल एक-दूसरे से खफा नहीं

मैं और कपिल एक-दूसरे से खफा नहीं

वैसे बता दें कि पिछले काफी वक्त से कपिल और सुनील के बीच में कुछ ऐसा देखा जा रहा है, जिससे लगता है कि दोनों अब अपनी कड़वाहट को मिटा चुके हैं। हाल ही सुनील ने 'बॉलीवुड हंगामा' से बात करते हए सुनील ने एक बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसा सोचते हैं कि मैं और कपिल एक-दूसरे से खफा हैं तो मैं पहले ये क्लीयर कर दूं कि हमारे बीच में इस तरह की कोई बात नहीं है।

कपिल बहुत मेहनती है: सुनील ग्रोवर

सुनील ने कहा था कि कपिल शर्मा से मैं कभी नाराज नहीं हो सकता हूं क्योंकि वो इतना फनी हैं कि कोई भी उससे देर तक गुस्सा हो ही नहीं सकता है। इसके बाद सुनील ग्रोवर से पूछा गया कि उन्हें कपिल की कौन-सी बात बहुत अच्छी लगती है तो उन्होंने कहा कि उसकी तत्परता, मेहनत और हर दिन कुछ नया करने की कोशिश। ग्रोवर ने कहा कि वह ऑन द स्पॉट ऐसा पंचलाइन बोलता है जिससे लोग पेट पकडकर हंसने को मजबूर हो जाते हैं।

साल 2017 में हुआ था कपिल और सुनील का झगड़ा

साल 2017 में हुआ था कपिल और सुनील का झगड़ा

दअसल सुनील ग्रोवर का नाम लेते ही आंखों के सामने 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की 'गुत्थी' और 'डॉ. गुलाटी' का चेहरा सामने आ जाता है। सुनील और कपिल की जोड़ी ने 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' को सफलता की नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया था लेकिन साल 2017 में एक ट्रिप से लौटते हुए सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा का फ्लाइट में झगड़ा हो गया था। ऐसी खबर थी कि कपिल ने नशे की हालत में सुनील पर हाथ उठाया था और इस झगड़े के बाद ही सुनील हमेशा के लिए कपिल के शो से अलग हो गए थे।

फैंस भी चाहते हैं सुनील और कपिल की साथ में वापसी

फैंस भी चाहते हैं सुनील और कपिल की साथ में वापसी

वैसे दोनों ही सितारों के बीच में असल में क्या हुआ था और अभी क्या चल रहा है, इस बारे में दोनों में से कोई बात नहीं करता है बल्कि उल्टा दोनों सार्वजनिक प्लेटफार्म पर ये जरूर साबित करने में लगे रहते हैं कि उनका रिलेशनशिप नार्मल है। फिलहाल देखते हैं कि जून में दोनों साथ में शो में दिखाई देते हैं कि नहीं, वैसे इसमें कोई शक नहीं कि दोनों के फैंस दोनों को साथ में ही देखना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+