'बाहुबली' प्रभास से कपिल ने पूछा- अगर एक दिन के लिए PM बनें तो क्या करेंगे?

मुंबई। सोनी टीवी के लोकप्रिय शो 'कपिल शर्मा शो' में इस बार आने वाले हैं बाहुबली फेम प्रभास और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, जो कि अपनी आने वाली फिल्म 'साहो' का प्रमोशन करने पहुंचे हैं। हर बार की तरह इस बार भी ये शो काफी मजेदार होगा, ऐसी उम्मीद की जा रही है, इसी बीच सोशल मीडिया पर इस एपीसोड का एक क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने दर्शकों के बीच आने वाले एपीसोड को लेकर काफी उत्सुकता पैदा कर दी है।

 कपिल को दिया प्रभास ने ये जवाब

कपिल को दिया प्रभास ने ये जवाब

दरअसल वायरल वीडियो में कपिल, अपने मेहमान श्रद्धा-प्रभास से कुछ सवाल पूछ रहे हैं, इसी दौरान कपिल शर्मा ने प्रभास से कई मजेदार सवाल पूछे, इनमें एक सवाल था अगर एक दिन के प्रधानमंत्री बने तो क्या करेंगे?

प्रभास ने दिया जबरदस्त जवाब

जिस पर प्रभास ने मुस्कुराते हुए बोला कि मैं इंडस्ट्री में इंटरव्यू बंद करा दूंगा, प्रभास का जवाब सुनते ही कपिल शर्मा भी अपनी हंसी नहीं रोक सके, क्योंकि वो खुद प्रभास का इंटरव्यू ले रहे थे। आपको बता दें कि प्रभास को हिंदी कम आती है और वो बहुत कम बोलने के लिए मशहूर हैं लेकिन कपिल के शो में आप उनकी हिंदी भी सुनेंगे और आवाज भी।

तीन बार वॉशरूम गई थीं श्रद्धा कपूर

तीन बार वॉशरूम गई थीं श्रद्धा कपूर

प्रभास के बाद कपिल ने श्रद्धा कपूर से पूछा, आपके बारे में एक अफवाह है कि फिल्म की शूटिंग से पहले आपका पेट खराब हो जाता है? श्रद्धा ने कहा, हां ये सच है. कपिल शर्मा ने फौरन मौका देखकर कहा, अच्छा श्रद्धा तभी तुम शो शुरू होने से पहले तीन बार वॉशरूम गई थीं।

पापा बनने वाले हैं कपिल शर्मा

पापा बनने वाले हैं कपिल शर्मा

वैसे कपिल के फैंस के लिए खुशखबरी है, कपिल बहुत जल्द पापा बनने वाले हैं, पत्नी गिन्नी कपिल शर्मा ने बीते साल दिसंबर में शादी की थी,दिसंबर में ये कपल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहा है।

बेटा है कि बेटी.. जो भी हो..

बेटा है कि बेटी.. जो भी हो..

अपने जीवन के नए रोल के लिए तैयार कपिल शर्मा ने एक मीडिया इवेंट में अपने आने वाले बेबी के लिए बेहद ही खास बात कही, कपिल ने कहा कि हां, मेरे घर में नए मेहमान के स्वागत की तैयारी जोरों पर है, मेरे पास यह जानकारी नहीं है कि आने वाला मेहमान बेटा है कि बेटी, लेकिन जो भी हो, वह स्वस्थ हो, यही ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

देखें Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+