कपिल शर्मा शो: महिलाओं पर टिप्पणी करके फंसे कुमार विश्वास, दर्ज हुई FIR
मुंबई। एक बार फिर से आप नेता और लोकप्रिय कवि डॉ. कुमार विश्वास और मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की मुसीबतें बढ़ सकती हैं, अब आप सोचेंगे कि कुमार विश्वास और कपिल का क्या कनेक्शन है और दोनों ने क्या किया?

डॉक्टर कुमार विश्वास
तो सुनिए दरअसल कवि डॉक्टर कुमार विश्वास के खिलाफ दिल्ली के डाबरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है, कुमार पर महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी का आरोप लगा है, दरअसल सोनी के मोस्ट पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में कुमार विश्वास, लोकप्रिय शायर डॉक्टर राहत इंदौरी और शायरा शबीना अदीब के साथ मेहमान के रूप में पहुंचे थे।

जीजा जी वोट दे देना सामान तो आप ले ही गए हैं...
शायरों की इस महफिल ने जहां टीआरपी बटोरी वहीं कुमार के लिए मुसीबत पैदा कर दी, इस शो के दौरान कवि कुमार ने एक चुटिले अंदाज में कहा था कि जिस समय चुनाव होता है और आप अपनी कालोनी यानि अपनी जगह से चुनाव लड़ो तो बड़ी दिक्कत हो जाती है, मतलब जिस लड़की से आप का अफेयर चला हो उसके पति को भी जीजा जी कहना पड़ता है, जीजा जी वोट दे देना सामान तो आप ले ही गए हैं।

क्या हम भी शादी के बाद सामान हो जाएंगे?
इसी बात के लिए कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है, शिकायतकर्ता का कहना है कि वह अपनी बेटी के साथ ये शो देख रही थीं जिसके बाद उनकी बेटी ने उनसे पूछा कि मम्मी क्या हम भी शादी के बाद सामान हो जाएंगे? महिलाएं क्या कोई वस्तु होती हैं?

कुमार के खिलाफ FIR
अब चूंकि ये सब कपिल शर्मा के शो में हुआ है इसलिए कपिल के लिए भी मुसीबत बढ़ गई है। वैसे भी सुनील ग्रोवर के शो छोड़ने के बाद कपिल लगातार विवादों में हैं।

1 जुलाई को हुआ प्रसारित
आपको बता दें कि कुमार विश्वास वाला शो सोनी टीवी पर 1 जुलाई को प्रसारित हो चुका है, खुद इस शो के मुख्य अंग नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था कि ये एपीसोड कपिल के शो का अब तक बेस्ट एपीसोड है।












Click it and Unblock the Notifications