सलमान की सपोर्ट में कपिल शर्मा के ट्विटर से गाली-गलौच, बोले- अकाउंट हैक हो गया था

Recommended Video

    Kapil Sharma shows anger on Salman Khan's Imprisonment with ABUSIVE Tweets | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। काला हिरण शिकार मामले में पांच साल की सजा सुनाए जाने के बाद जोधपुर जेल में बंद बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के समर्थन में फिल्म इंडस्ट्री से कई लोगों ने ट्वीट किया है लेकिन कपिल शर्मा के ट्विटर हैंडल से गाली-गलौच की गई है। हालांकि शर्मा का कहना है कि ट्विटर हैक कर किसी ने गलत भाषा का इस्तेमाल किया है, उन्होंने बाद में ट्वीट डिलीट कर दिए।

    सलमान के स्पोर्ट में अपशब्द

    सलमान के स्पोर्ट में अपशब्द

    कपिल शर्मा के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में सिस्टम को कोसते हुए गालियां दी गई। वहीं मीडिया को भी पैसे को लिए खबर चलाने वाला कहा गया। ट्वीट में कपिल ने लिखा कि मैंने बहुत सारे ऐसे महाराजा टाइप लोग देखे हैं जो बताते हैं की हमने शेर का शिकार किया, सलमान बहुत लोगों की मदद करता है.. वो अच्छा आदमी है'। एक और ट्वीट में उन्होंने फेक न्यूज चलाने वालों को फांसी लगा देने की बात कही।

    कपिल शर्मा ने सभी ट्वीट डिलीट किए

    कपिल शर्मा ने सभी ट्वीट डिलीट किए

    कपिल ने ट्वीट कर कहा कि मीडिया से आग्रह है खबर बेचने के लिए नकारात्मक खबरें ना बनाओ. वो अच्छे इंसान हैं और वो जल्द ही बाहर आ जाएंगे. इतने बड़े-बड़े घोटालो हुए. तब तो तुम कुछ नहीं बोले. कितना लेते हो नेगेटिव न्यूज फैलाने के लिए. पेड मीडिया. तुम बताते क्यों नहीं कि तुम्हारे सूत्र कौन हैं। कपिल ने सभी ट्वीट डिलीट कर दिए और एक ट्वीट कर अकाउंट हैक होने की बात कही।

    कई दूसरी हस्तियों ने भी उठाया सवाल

    कई दूसरी हस्तियों ने भी उठाया सवाल

    सलमान खान को काले हिरण का शिकार करने के मामले में पांच साल की सजा सुनाए जाने को लेकर कई बॉलीवुड और दूसरे क्षेत्र की हस्तियों ने नाखुशी जाहिर की है। मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने सोशल मीडिया पर शायरी की जुबान में सलमान की सजा को बहुत ज्यादा कहा है। राणा ने ट्वीट किया-
    आदमी क़त्ल करो और वज़ारत में रहो,
    अब हिरन मारने वालों को सज़ा होती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+