इंतजार खत्म: सामने आई कपिल शर्मा की शादी की तारीख, जानें कब -कहां और किसके संग लेंगे सात फेरे

मुंबई। कहते हैं ना ऊपर वाला जब भी देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है और इस बार छप्पर फटा है कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के फैंस के ऊपर, लंबे वक्त से अपने चहेते सितारे कपिल शर्मा की वापसी का इंतजार कर रहे फैंस को एक नहीं बल्कि दो-दो खुशखबरी मिली है, जो खुद कपिल ने ही दी है, दरअसल कॉमेडी के बादशाह ने खुलासा किया है वो शादी करने जा रहे हैं।

सामने आई कपिल शर्मा की शादी की तारीख

सामने आई कपिल शर्मा की शादी की तारीख

कपिल शर्मा ने मीडिया में बयान दिया है कि वो 12 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी के साथ शादी करने जा रहे हैं, ये शादी गिन्नी के होम टाउन जालंधर में होगी, हम इस समारोह को सादा रखना चाहते थे लेकिन गिन्नी इकलौती बेटी है इसलिए उनके घरवाले शादी धूमधाम से करना चाहते हैं, मेरी मां की भी दिली इच्छा यही है कि मेरी शादी धूम-धाम से हो इसलिए शादी अब भव्य तरीके से होगी, साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो अपने पुराने शो के जरिए टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं।

कपिल के बुरे वक्त में गिन्नी रहीं साथ

कपिल के बुरे वक्त में गिन्नी रहीं साथ

बता दें कि कि कपिल और गिन्नी लंबे वक्त से साथ हैं और एक-दूसरे कमजोरियों और ताकतों को समझते हैं। प्रीति के साथ कुछ वक्त के लिए कपिल इमोशनली अटैच्ड हुए थे लेकिन उसके बाद क्या हुआ सबको पता है, फिलहाल कपिल वापस अपनी लाइफ में सेट हो रहे हैं और इसी वजह से उन्होंने गिन्नी को अपना हमसफर चुन लिया है। कपिल ने हाल ही में पंजाबी फिल्म सन ऑफ मंजीत प्रोड्यूस की है।

गिन्नी का असली नाम भवनीत

गिन्नी और कपिल एक-दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते हैं। गिन्नी का असली नाम भवनीत है और वे जालंधर की रहने वाली हैं। गिन्नी कपिल के साथ पंजाबी कॉमेडी शो 'हंसबलिए' में नजर आ चुकी हैं।

कपिल का बुरा दौर

कपिल का बुरा दौर

आपको बता दें कि मार्च, 2018 में कपिल शर्मा का नया शो 'फैमिली टाइम विथ कपिल' तीन एपिसोड के बाद ही बंद हो गया था, जिसकी वजह कपिल की खराब हेल्थ बताई गई थी। इससे पहले कपिल और सुनील ग्रोवर का झगड़ा हुआ था, जिसकी वजह से 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' शो बंद हुआ था और इसके बाद कपिल को लेकर लगातार निगेटिव बातें मीडिया में आईं।

कपिल ने प्रीति सिमोस पर लगाए संगीन आरोप

इसके बाद कपिल ने एक एंटरटेनमेंट साइट के एडिटर विक्की लालवानी को फोन कर गालियां दी थीं। कपिल ने आरोप लगाया था कि विक्की ने उनके खिलाफ गलत खबरें छापी थीं। कपिल ने एडिटर विक्की के साथ-साथ अपनी कथित एक्स-गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोस और उनकी बहन नीति सिमोस के खिलाफ 25 लाख रुपए ऐंठने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

कपिल डिप्रेशन से जूझ रहे हैं: प्रीति

कपिल डिप्रेशन से जूझ रहे हैं: प्रीति

जबकि इस बारे में प्रीति सिमोस ने कहा था- कपिल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं, वो डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। शो बंद होने के बाद से ही कपिल ने पब्लिक प्लेस में जाना बंद कर दिया था। बाद में ये खबरें भी आई थीं कि वे किसी रिहैब सेंटर में अपना इलाज करा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+