कपिल ने पूछा- निक अपनी सास के पैर छूते हैं या एयर किस देते हैं, तो प्रियंका ने दिया ये जवाब

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा जोनस तीन साल के लंबे समय के बाद द स्काई इज पिंक फिल्म से बॉलिवुड में वापसी कर रही हैं। अभिनेत्री फिलहाल भारत में हैं। वह फिल्म के प्रचार के लिए कई रिएलिटी शो और कार्यक्रमों में शिरकत कर रही हैं। हाल ही में वह मशहूर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में भी गईं। जहां आमतौर पर हस्तियां गेस्ट बनकर आती हैं और अपने काम (फिल्म) का प्रचार करती हैं।

Priyanka and Kapil

कपिल शर्मा बेहद मजाकिया सवाल पूछे जाने के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने प्रियंका से भी कुछ ऐसे ही सवाल किए हैं। कपिल ने प्रियंका को ये भी याद दिलाया कि उन्होंने और प्रियंका ने दिसंबर 2018 में अपने पार्टनर के साथ शादी की थी। अपने-अपने विवाह के विषय के बारे में बात करते हुए, कपिल ने प्रियंका से पूछा कि क्या निक जोनस उनकी मां मधु चोपड़ा के पैर छूते हैं, या सिर्फ एयर किस ही देते हैं।

 मधु चोपड़ा ने सहमति जताई

मधु चोपड़ा ने सहमति जताई

तो इसपर प्रियंका ने कहा, 'दोनों के बीच में! बेचारा गले लगाता है मम्मी को।' यानी निक बीच का रास्ता चुनते हैं और अपनी सास को गले लगाते हैं। दर्शकों के बीच मौजूद पीसी की मां मधु चोपड़ा ने भी उनके जवाब पर सहमति जताई।

अभिनेत्री ने अपने अनुभव साझा किए

अभिनेत्री ने अपने अनुभव साझा किए

बता दें प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द स्काई इज पिंक का हाल ही में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ है, जहां इसे काफी सराहना मिली। अभिनेत्री ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, 'मैं चार बार टीआईएफएफ गई हूं और कहूंगी कि हां, ये ऐसे लोग हैं जो सिनेमा देखने आए हैं क्योंकि यह एक फिल्म समारोह है।

फरहान अख्तर भी मुख्य भूमिका में

फरहान अख्तर भी मुख्य भूमिका में

ये लोग थोड़े कठिन हैं, ये आसानी से खुश किए जाने वाली भीड़ नहीं है। और इस तरह के दर्शकों को खड़े होकर लंबे समय तक तालियां बजाते देखना अद्भुत था। जब हमें इस बात का पता नहीं था कि हमें रुकना चाहिए या चले जाना चाहिए।' इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ भी नजर आएंगे। ये फिल्म 11 अक्टूबर, 2019 को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+