केजरीवाल ने पर्दे के पीछे से काफी खेल किए: कपिल मिश्रा
कपिल ने कहा कि केजरीवाल ने पर्दे के पीछे से काफी खेल किए। सारे दस्तावेज देश के, मीडिया के सामने रखे जाएंगे।
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश के साथ धोखा हुआ है, उन्होंने आप नेताओं की विदेश यात्रा को लेकर खुलासा किए हैं।

उनके घर के बाहर प्रोजेक्टर लगाया गया था। कपिल ने कहा कि केजरीवाल ने पर्दे के पीछे से काफी खेल किए। सारे दस्तावेज देश के, मीडिया के सामने रखे गए हैं। मैं कल सीबीआई के सामने केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने जाऊंगा।
मालूम हो कि कपिल मिश्रा भूख हड़ताल पर हैं, उनकी मांग है कि सीएम अरविंद केजरीवाल आप के पांच नेताओं - संजय सिंह, आशीष खेतान, सत्येंद्र जैन, राघव चड्ढा और दुर्गेश पाठक- की पिछले दो वर्ष के दौरान की गई विदेश यात्राओं के ब्योरे दें।
भूख हड़ताल को 'भाजपा प्रायोजित' करार दिया
कपिल मिश्रा की इस हरकत को दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 'भाजपा प्रायोजित' करार दिया। जबकि मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल की उनके सत्याग्रह को भंग करने की कोशिश कामयाब नहीं होगी।
कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया
मालूम हो कि मिश्रा के अनशन पर उनकी मां अन्नपूर्णा मिश्रा ने भी केजरीवाल को खत लिखा था और उनपर जमकर निशाना साधा था। मालूम हो कि कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने खुद उन्हें सत्येंद्र जैन से 2 करोड़ रूपए लिए हैं। मिश्रा ने कहा है कि उन्होंने सीबीआई में अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन के खिलाफ तीन मामले दर्ज कराए हैं। उन्होंने कहा कि जांच होने दीजिए, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
{promotion-urls}













Click it and Unblock the Notifications