Kantar FMCG Report: लगातार 10 सालों से देश की पहली पसंद Parle-G बिस्कुट, जानिए क्यों?
नई दिल्ली, 29 जुलाई। देश का बिस्कुट कहे जाने वाले Parle-G का ना तो स्वाद बदला और ना ही इसके प्रति लोगों की दीवानगी कम हुई,तभी तो पिछले दस सालों से ये बिस्कुट लोगों की पसंद की लिस्ट में नंबर वन पर बना हुआ है। Kantar India Annual Brand Footprint Report के मुताबिक पारले जी कंज्यूमर प्रोडक्ट (FMCG) की लिस्ट में सबसे ज्यादा चुने जाने वाला ब्रांड है और पिछले दस सालों से ये उपभोक्ता रीच प्वाइंट में सबसे आगे है।

6531 (मिलियन) प्वांइट
इसके बाद 'अमूल' और 'ब्रिटानिया प्लस' का नंबर आता है। मालूम हो कि पारले-जी को इस लिस्ट में 6531 (मिलियन) प्वांइट मिले हैं। लोगों को कहना है कि वक्त बदला लेकिन पारले जी में कुछ नहीं बदला, ये आज भी अपने किफायती दाम और स्वाद में लाजवाब है और इसी वजह से यह लोगों की पहली पसंद है।

Kantar India Annual Brand Footprint Report
Kantar India Annual Brand Footprint Report रैंकिंग से पता चलता है कि कैसे दुनिया भर के उपभोक्ता आज FMCG ब्रांड खरीद रहे हैं, जो ब्रांडों के लिए अपनी स्थिति में सुधार करने के लिए प्रेरित करता है। यहां FMCG का मतलब है Fast Moving Consumer Goods यानी कि तेजी से बिकने वाली उपभोक्ता वस्तुएं। जिनके बारे में सर्वे के जरिए जाना जाता है कि कौन सा समान लोगों तक किस रूप में और कैसे पहुंच रहा है और उसकी गुणवत्ता क्या है।

जानिए कुछ अहम बातें
''बचपन से बड़ा कोई स्कूल नहीं, क्यूरोसिटी से बड़ी कोई टीचर नहीं'' का संदेश देते इस बिस्कुट को बच्चों से लेकर बड़े तक बड़े ही चाव से खाते हैं। इस बिस्कुट के साथ आपकी भी बहुत सारी यादें जुड़ी हुई होंगी, दोस्तों संग गॉसिप करनी हो या फिर कम पैसे में पेट भरना हो, एक कप चाय और पारले जी का बिस्कुट काफी है।

ये एक एनिमेटेड तस्वीर है
'पारले जी' बिस्कुट के पैकेट पर छपी बच्चे की फोटो को लेकर अक्सर बहस छिड़ जाती है, कुछ लोगों ने कहा था कि ये तस्वीर नीरू देशपांडे की है लेकिन नहीं ये एक एनिमेटेड तस्वीर है, जिसका निर्माण 1979 में हुआ था।

पारले-जी में जी का मतलब जीनियस
आपको बता दें कि पारले-जी में जी का मतलब जीनियस (प्रतिभाशाली) है और यही कंपनी का स्लोगन भी है। आज 'पारले जी' बिस्कुट 4 रूपये से लेकर 50 रूपये तक आता है और भारत के हर कोने में बिकता है।












Click it and Unblock the Notifications