सिकंदरा उपचुनाव: CM योगी दूसरी परीक्षा में भी पास, बीजेपी के अजीत पाल को ऐसी मिली 28 राउंड में जीत

निकाय चुनावों के बाद दूसरी परीक्षा में भी पास हुए योगी

कानपुर। उत्तर प्रदेश स्थित कानपुर के सिकंदरा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने उप चुनाव में जीत दर्ज की है। इसी के साथ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ निकाय चुनाव के बाद अपनी दूसरी परीक्षा में भी पास हो गए। भाजपा के प्रत्याशी अजीत पाल ने पिता पूर्व विधायक दिवंगत मथुरा पाल की विरासत को बचा लिया। अजीत पाल ने यहां समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सीमा सचान को 11,870 वोटों से हराया। विधानसभा उपचुनाव में वोटगणना 28वें राउंड तक चली। जिसमें अजीत पाल को 73,307 वोट मिलें। सपा की सीमा सचान को 61,437 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के प्रभाकर पाण्डेय को 19.086 और निर्दली बऊवा त्रिवेदी 3,613 वोट मिले। कानपुर देहात स्थित सिकंदरा विधानसभा उप चुनाव में अजीत पाल पहले दौर में ही आगे निकल गए लेकिन 11 वें राउंड में पिछड़ गए। हालांकि फिर 11वें राउंड के बाद जब वो आगे निकले तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। पाल के बढ़त बनाने के सपा प्रत्याशी सचान और कांग्रेस प्रत्याशी पांडेय वोटगणना स्थल को छोड़कर बाहर चले गए। उन्होंने ईवीएम की सील टूटने का मामला उठाकर बवाल भी किया।

सचान से 9278 वोट आगे थे पाल

सचान से 9278 वोट आगे थे पाल

गणना के 23वें राउंड के बाद में भाजपा के अजीत पाल ने सपा की सचान से 9278 वोट आगे थे। 23वें राउंड के बाद में भाजपा के पाल को 59614, सपा की सचान को 50336 व कांग्रेस के पांडेय को 15,846 वोट मिले। 22वें राउंड में भाजपा के पाल को 57,459, सपा की सीमा सचान को 47,971, कांग्रेस के पाण्डेय को 15,162 वोट मिले। (तस्वीर में कांग्रेस प्रत्याशी प्रभाकर पांडेय)

21वें राउंड में भाजपा के पाल को 54,866 वोट

21वें राउंड में भाजपा के पाल को 54,866 वोट

21वें राउंड में भाजपा के पाल को 54,866, सपा की सचान को 45,439, कांग्रेस के पाण्डेय को 14, 676 और निर्दलीय बउआ त्रिवेदी को 3,482 वोट मिले। 20 वें राउंड में भाजपा पाल को 51,553, सपा की सचान को 43,178, कांग्रेस के पाण्डेय को 13,849 और निर्दलीय बउआ त्रिवेदी को 3,455 वोट मिले। (तस्वीर में विजयी प्रत्याशी अजीत पाल)

निर्दलीय बउआ त्रिवेदी को 3,327 वोट

निर्दलीय बउआ त्रिवेदी को 3,327 वोट

18 वें राउंड के बाद भाजपा के पाल को 46,165 वोट मिले। सपा की सचान को 38,386, कांग्रेस के पाण्डेय को 12,195 और निर्दलीय प्रत्याशी त्रिवेदी को 3,406 वोट मिले थे। 15 वें राउंड की वोटगणना के बाद भाजपा के पाल ने 38,948 वोट के साथ एक बार फिर बढ़त बना ली थी। 11वें राउंड में बढ़त लेने वाली समाजवादी पार्टी की सीमा सचान को 32973 वोट मिले। कांग्रेस के पाण्डेय को 9,040 व निर्दलीय बउआ त्रिवेदी को 3,327 वोट मिले। (तस्वीर में सपा प्रत्याशी सीमा सचान)

नोटा को 1418 वोट

नोटा को 1418 वोट

सिकंदरा विधान सभा क्षेत्र की वोटगणना के 7वें राउंड में भाजपा के पाल को 18,396, सपा की सचान को 15,724, कांग्रेस के पाण्डेय को 2,761 व निर्दलीय बउआ त्रिवेदी को 3039 वोट मिले। तीसरे राउंड में भाजपा के पाल को 8,636, सपा की सचान को 5,024 ,कांग्रेस के पाण्डेय को 836 और निर्दलीय बउआ त्रिवेदी को 2,664 वोट मिले। इस सीट पर 3,22,515 मतदाता थे जिसमें कुल वैध वोट 1,63,468 पड़े। वहीं नोटा को 1418 वोट मिले। इस सीट पर मतगणना के दौरान 25 वोट रिजेक्ट किए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+